प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

Malegaon : 21 प्रभाग, 84 सीटें… मालेगांव में चुनावी रण तैयार, 15 जनवरी को मतदान, सियासी पारा चढ़ा

Malegaon Elections: नगर निगम चुनाव 15 जनवरी को होंगे। 21 प्रभागों की 84 सीटों के लिए मुकाबला। तारीख घोषित होते ही शहर में चुनावी माहौल गरमा गया है और मुख्य टक्कर वर्तमान व पूर्व विधायक गुटों के बीच।

अंकिता पटेल

Malegaon Civic Election Hindi News: मालेगांव नगर निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी 2026 की तारीख घोषित होते ही शहर में चुनावी माहौल गर्मा गया है। यहां 21 प्रभागों में कुल 84 नगरसेवकों के लिए चुनाव होंगे। इस बार मुख्य मुकाबला वर्तमान और पूर्व विधायक गुटों के बीच होने की संभावना है।

नगर निगम चुनावों की घोषणा के बाद मालेगांव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यहां 21 प्रभागों में कुल 84 नगरसेवकों के लिए चुनाव होंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला वर्तमान और पूर्व विधायक गुटों के बीच होने की संभावना है।

प्रमुख मुकाबले विधायक गुटों की सीधी टक्कर

वर्तमान विधायक मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खलिक और पूर्व विधायक शेख आसिफ शेख रशीद के गुटों के बीच मालेगांव में मुख्य राजनीतिक मुक़ाबला माना जा रहा है।

कांग्रेस के इजाज बेग भी मैदान में उतरकर इस मुक़ाबले को रोचक बनाएंगे। शहर के हिंदू बहुल क्षेत्रों की 22 सीटों पर भाजपा और शिवसेना (संभवतः शिंदे गुट) के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

मतदाता और आरक्षण आंकड़े कुल मतदाताः मालेगांव के 21 प्रभागों में कुल 5 लाख 17 हजार 663 मतदाता हैं, जिनमें 14 तृतीयपंथी मतदाता शामिल हैं।

महिला/पुरुष मतदाता

वर्ग मतदाताओं की संख्या
पुरुष मतदाता 2,66,472
महिला मतदाता 2,51,177
कुल मतदाता 5,17,649
विवरण संख्या
कुल सीटें 84

महिलाओं के लिए आरक्षितः 42 सीटें

वर्ग आरक्षित सीटें
महिलाओं के लिए 42
अनुसूचित जाति (SC) आरक्षित
अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षित
कुल सीटें 84
विवरण प्रभाग क्रमांक मतदाताओं की संख्या
सर्वाधिक मतदाता वाला प्रभाग प्रभाग 6 29,356
न्यूनतम मतदाता वाला प्रभाग प्रभाग 16 17,685

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे