शिक्षक भर्ती घोटाला गर्माया (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नासिक

मालेगांव फर्जी भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा! 3 अधिकारियों पर कसा शिकंजा, निलंबन की सख्त कार्रवाई

Recruitment Scam: मालेगांव फर्जी भर्ती घोटाले में माध्यमिक शिक्षा अधिकारी समेत 3 अधिकारियों को निलंबित कर सख्त कार्रवाई की गई, जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है।

अर्पित शुक्ला

Malegaon News: मालेगांव हाईस्कूल और महात्मा ज्योतिबा फुले शिक्षण संस्था के या. ना. जाधव विद्यालय में हुए ग्यारह कर्मचारियों के बोगस भर्ती घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पवारवाड़ी और छावनी पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे।

मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ग्रामीण टीम ने पहले ही शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा अधिकारी, उप-शिक्षा अधिकारी और कार्यालय अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया था।

इन अधिकारियों को पुलिस और न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था। अब, महाराष्ट्र शासन ने इन अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की है। जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण पाटिल, उप-शिक्षा अधिकारी सुधीर पगार, कार्यालय अधीक्षक उदय देवरे शामिल हैं।

यह कार्रवाई दर्शाती है कि फर्जी भर्ती और घोटालों में शामिल अधिकारियों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z