महा-टीईटी परीक्षा (सोर्स - सोशल मिडिया)  
नासिक

Maha TET 2026: आवेदनों का टूटा रिकॉर्ड, 6 लाख से अधिक उम्मीदवार, नीट के कारण अब 28 जून को होगी परीक्षा

Maharashtra Maha TET 2026: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (महा-टीईटी) 2026 में रिकॉर्ड 6 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। नीट पुनर्परीक्षा के टकराव के कारण अब यह परीक्षा 28 जून को आयोजित होगी।

रूपम सिंह

Maharashtra Maha TET 2026 Exam Date Postponed: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (महा-टीईटी) 2026 को लेकर इस वर्ष अभ्यर्थियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य परीक्षा परिषद के अनुसार, इस बार महा-टीईटी के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड है। बढ़ती संख्या को देखते हुए यह परीक्षा राज्य की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षाओं में से एक बन गई है।

मूल रूप से महा-टीईटी का आयोजन 21 जून 2026 को प्रस्तावित था, लेकिन राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की पुनर्परीक्षा उसी दिन आयोजित किए जाने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया, जिससे बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थियों के सामने समस्या खड़ी हो गई थी जो दोनों परीक्षाओं में शामिल होने वाले थे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य परीक्षा परिषद ने महा-टीईटी की तिथि बदलकर 28 जून 2026 निर्धारित कर दी है।

नीट पुनर्परीक्षा बना कारण

आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 6 लाख 125 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह संख्या वर्ष 2025 की तुलना में 1 लाख 24 हजार 456 अधिक है। वर्ष 2013 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब महा-टीईटी के आवेदकों की संख्या 6 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

शिक्षा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि आवेदन संख्या में इस बड़ी बढ़ोतरी के पीछे सर्वोच्च न्यायालय का वह निर्णय प्रमुख कारण है, जिसमें शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य माना गया है। इसके चलते सेवाकालीन शिक्षकों के साथ-साथ नए शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी बड़ी संख्या में आवेदन किया है।

महा-टीईटी परीक्षा तारीख (सोर्स-डिजाइन फोटो/ नवभारत)

राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा की तैयारी को लेकर उम्मीदवारों में विशेष उत्साह है। परीक्षा तिथि आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को अतिरिक्त तैयारी का समय भी मिल गया है।

राज्य परीक्षा परिषद ने सभी उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखने और प्रवेश पत्र संबंधी सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है। महा-टीईटी 2026 को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा और रिकॉर्ड आवेदन संख्या ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में शिक्षक बनने के प्रति युवाओं का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट