जल जीवन मिशन की रुकी योजनाओं पर विधायक का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी 
नासिक

जल जीवन मिशन की रुकी योजनाओं पर विधायक का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत इगतपुरी और त्र्यंबकेश्वर की जल आपूर्ति योजनाओं का काम रुका हुआ है। विधायक हिरामण खोसकर ने 5 दिसंबर तक काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: इगतपुरी और त्र्यंबकेश्वर तहसीलों में जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई जल आपूर्ति योजनाओं का काम बंद पड़ा है. मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में बैठक होने के बावजूद भी ये काम शुरू नहीं हुए हैं. विधायक हिरामण खोसकर ने चेतावनी दी है कि यदि योजनाओं के रुके हुए काम शुरू नहीं किए गए, तो वह 5 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान विधान भवन के सामने आंदोलन करेंगे.

इस संबंध में, विधायक खोसकर ने हाल ही में मंत्रालय में राज्य के जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने इगतपुरी और त्र्यंबकेश्वर तहसीलों में जल जीवन मिशन के कार्यों से संबंधित शिकायतें रखीं. खोसकर ने अपने पत्र में कहा है कि इगतपुरी-त्र्यंबकेश्वर, जो कि सौ प्रतिशत आदिवासी निर्वाचन क्षेत्र है, वहां के तहसीलों में 60 से 65 प्रतिशत काम हो चुके हैं, लेकिन शेष कार्य पूरे नहीं हुए हैं.

उन्होंने कहा कि काम 5 दिसंबर तक शुरू किए जाएं, अन्यथा आगामी विधानसभा सत्र में विधान भवन के सामने अनशन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा.

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता