BJP victory Nashik (सोर्सः सोशल मीडिया 
नासिक

Nashik News: उत्तर महाराष्ट्र में महाजन का जलवा, नाशिक मनपा में भाजपा की प्रचंड जीत

Girish Mahajan: नासिक महानगरपालिका चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के पीछे जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व और रणनीति को अहम माना जा रहा है।

आंचल लोखंडे

BJP Victory Nashik: नासिक महानगरपालिका के हाल ही में संपन्न चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 122 में से 72 सीटें जीतकर ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज की है। इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे राज्य के जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन का मजबूत नेतृत्व, सटीक राजनीतिक रणनीति और प्रभावी चुनाव प्रबंधन निर्णायक साबित हुआ। भाजपा की हिमगौरी बालासाहेब आडके के महापौर चुने जाने से इस विजय पर मुहर लग गई है।

बिना किसी पूर्व गठबंधन के लड़ी गई इस चुनावी लड़ाई में भाजपा को आंतरिक मतभेदों, विपक्षी दलों की आक्रामक रणनीति और नकारात्मक माहौल जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद मंत्री महाजन ने हालात पर पूरी तरह नियंत्रण रखते हुए पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाया।उन्होंने पिछले डेढ़ से दो महीनों तक नासिक में डेरा डालकर हर वार्ड की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी और विश्वसनीय कार्यकर्ताओं के माध्यम से मजबूत चुनावी तंत्र खड़ा किया।

मंत्री महाजन बने उत्तर महाराष्ट्र के नायक

नासिक के साथ-साथ जलगांव और धुलिया में भी मंत्री महाजन के नेतृत्व में भाजपा ने एकतरफा सत्ता हासिल की। जलगांव में भाजपा ने लगभग शत-प्रतिशत सफलता दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया, जबकि धुलिया में भी पार्टी का निर्विवाद वर्चस्व देखने को मिला।

आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए विकास, नियोजन और सक्षम नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में भरपूर मतदान किया। कठिन परिस्थितियों में पार्टी को संभालने, सही समय पर निर्णय लेने और जीत तक पहुंचाने वाले नेता के रूप में मंत्री गिरीश महाजन की भूमिका एक बार फिर उजागर हुई है। इस चुनावी विजय के बाद उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा के संकटमोचक और सशक्त नायक के रूप में उनका स्थान और अधिक मजबूत हो गया है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट