Simhastha Kumbh Nashik (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

द्वारका-नासिकरोड मार्ग अब होगा 10 लेन, NHAI देगी मंजूरी, 276 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 10 लेन का मार्ग

Dwarka Nashik Road: द्वारका से नासिकरोड के बीच 8 किलोमीटर लंबे मार्ग को 276 करोड़ रुपये की लागत से 10 लेन का बनाया जाएगा जिससे सिंहस्थ कुंभ मेले के में नासिक को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

आंचल लोखंडे

NHAI Project Nashik: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर नासिक के आधारभूत ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। द्वारका चौक पर अंडरपास को मंजूरी मिलने के बाद अब द्वारका से नासिकरोड के बीच लगभग 8 किलोमीटर लंबे मार्ग को 10 लेन का बनाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा मंगलवार, 10 फरवरी को इस महत्वाकांक्षी परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दिए जाने की जानकारी है।

276 करोड़ रुपये का संशोधित प्रस्ताव

द्वारका से नासिकरोड मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नासिक महानगरपालिका ने 276 करोड़ रुपये का प्रस्ताव NHAI को सौंपा है। इस संबंध में सोमवार, 9 फरवरी को दिल्ली में एक प्रारंभिक बैठक संपन्न हुई। NHAI द्वारा मूल प्रस्ताव में कुछ तकनीकी बदलाव सुझाए गए थे, जिसके बाद दिल्ली में मौजूद मनपा टीम ने संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किए। मंजूरी मिलने के बाद 10 लेन सड़क के निर्माण कार्य के शीघ्र आरंभ होने की संभावना है।

क्यों जरूरी है यह विस्तार?

शहर के मध्य स्थित द्वारका चौक एक प्रमुख जंक्शन है, जहां से मुंबई-आगरा और नासिक-पुणे जैसे दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महामार्ग गुजरते हैं। यहां से नासिकरोड, सिन्नर और शिर्डी की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या अत्यधिक है। इसी कारण द्वारका चौक से दत्त मंदिर सिग्नल तक अक्सर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या के समाधान हेतु मनपा आयुक्त मनीषा खत्री के मार्गदर्शन में सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

मेट्रो और डबलडेकर पुल पर संशय

पूर्व में इस मार्ग पर नियो मेट्रो और डबलडेकर फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव था, जिसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी भी दी थी। हालांकि, सिंहस्थ के मद्देनजर सड़क को 10 लेन का बनाने के निर्णय के बाद डबलडेकर फ्लाईओवर की योजना लगभग निरस्त मानी जा रही है।

बैठक पर टिकी निगाहें

मंगलवार को NHAI और मनपा प्रशासन के बीच होने वाली बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि इस 10 लेन सड़क परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलती है, तो नासिकवासियों को वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और सिंहस्थ कुंभ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश