प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक: अंबड आयमा चुनाव की तस्वीर साफ, दो पदों पर सीधा संघर्ष; उम्मीदवार सूची जारी

AIMA Election: अंबड इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति के प्रयास विफल रहे। अब अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

अंकिता पटेल

Ambad Industrial Area: नासिक औद्योगिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था 'अंबड इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन' (आयमा) के द्विवार्षिक चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान टालने और सर्वसम्मति बनाने के तमाम प्रयास विफल रहे, जिसके बाद अब अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष जैसे दो महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव निर्णय अधिकारी प्रकाश ब्राह्मणकर ने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

दो प्रमुख पदों पर रोचक जंग और अध्यक्ष कोषाध्यक्ष पद लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन तक किसी भी पक्ष ने समझौता नहीं किया। अध्यक्ष पद पद के लिए ललित बूब और राजेंद्र पानसरे के बीच सीधा मुकाबला होगा।

दोनों ही नेता उद्योग जगत में अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए हर्षद बेले का सामना अविनाश बोडके से होगा। चुनाव अधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों ने चुनावी खर्च और आपसी मतभेद टालने के लिए सुलह की कोशिश की थी, लेकिन दावेदारों के अपने स्टैंड पर अडिग रहने से मुकाबला अनिवार्य हो गया है।

29 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

राहत की बात यह है कि कुल 31 पदों में से 29 पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध हो गया है। उपाध्यक्ष (स्मॉल स्केल ग्रुप) के लिए जितेंद्र आहेर और मानद महासचिव पद के लिए दिलीप वाघ के सामने कोई अन्य आवेदन न होने के कारण उन्हें विजेता घोषित किया गया। इससे आयमा में एकता का संदेश भी गया है।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न श्रेणियों में निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधइस श्रेणी में देव अग्रवाल और जगदीश पाटिल निर्विरोध चुने गए हैं। स्मॉल स्केल सिन्नर तहसील कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रणजित सानप के नाम की घोषणा की गई है।

20 सीटों के लिए केवल 20 आवेदन शेष रहने से अर्चना नवले, विनायक मोरे, आलोक कणानी सहित सभी उम्मीदवारों की जीत का रास्ता साफ हो गया है।

निर्विरोध जीत की लहर

आयमा नासिक की सबसे प्रभावशाली औद्योगिक संस्थाओं में से एक है। यही कारण है कि अध्यक्ष पद के चुनाव पर न केवल अंबड बल्कि सातपुर और सिन्नर के उद्यमियों की भी नजरें टिकी है। चुनाव निर्णय अधिकारी ने बताया कि मतदान की शेष प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते