नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
नासिक

काम से लौट रहे मजदूरों की पिकअप को कार ने मारी टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नासिक में हाल ही में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि इस एक्सीडेंट में 12 बाकी लोग भी घायल हो गए है। पिकअप ट्रक और मजदूरों को ले जाने वाली गाड़ी में टक्कर हो गई।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: महाराष्ट्र के नासिक में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 अन्य लोग घायल हुए। सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना गुरुवार रात को नासिक जिले के सटाना तालुका में ताहराबाद-मुल्हेर मार्ग पर अंतापुर शिवारा के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, एक पिकअप ट्रक और मजदूरों को ले जा रही कार के बीच भीषण टक्कर हुई थी। 15 से 20 मजदूर खोडबेल इलाके में दिन का काम खत्म करने के बाद एक पिकअप गाड़ी में अपने गांव लौट रहे थे। जब यह दुर्घटना हुई, तब विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने पिकअप गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी।

राहगीरों ने बाहर निकाला

टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जल्दी से घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें :-

एक्सीडेंट के कारण ट्रैफिक जाम

इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल किया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल सटाना तालुका के बोरदैवत और हनुमंतपाडा के रहने वाले थे। इस संबंध में जयखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट चुकी है।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान