प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया ) 
महाराष्ट्र

मतदाता पंजीकरण हुआ आसान, अब 15 दिन में मिलेगा वोटर ID; नासिक से बड़ी घोषणा

Election Commission: मतदाता पंजीकरण अधिकारी से मंजूरी के 15 दिनों के भीतर वोटर ID देने की योजना बनाई गई है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोक्कलिंगम ने नासिक में यह घोषणा की।

अंकिता पटेल

State Chief Electoral Officer: नासिक राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोक्कलिंगम ने घोषणा की है कि मतदाता पंजीकरण अधिकारी द्वारा आवेदन को मंजूरी दिए जाने के मात्र 15 दिनों के भीतर संबंधित मतदाता को उसका पहचान पत्र मिल जाए, ऐसा नियोजन किया जा रहा है।

वे नासिक के जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित 16 वें राज्य स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विभागीय आयुक्त डॉ। प्रवीण गेडाम, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर चौक्कलिंगम ने उपस्थित लोगों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई संबोधन के दौरान चोक्कलिंगम ने लोकतंत्र और विकास के अंतर्संबंधों पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर सुधार किए जा रहे हैं, जिसमें ईवीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा, दोषरहित मतदाता सूची और समान फोटो वाले मतदाताओं की पहचान जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने बीएलओ की समस्याओं को हल करने का भी आश्वासन दिया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित

विभागीय आयुक्त डॉ. गेडाम ने चुनाची प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना करते हुए इसे दुनिया के लिए उदाहरण बताया। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किय।

समारोह के प्रारंभ में महाविद्यालयीन छात्रों ने पथनाट्य के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया, निर्वाचन प्रक्रिया में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से मतदाता पंजीकरण अधिकारी सीमा अहिरे, शुभांगी भारदे, नितिन सदगीर, बाबासाहेब गाढवे तहसीलदार रोहिदास वारुले, आबा महाजन, मुकेश कांबले को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते