Mumbai में निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन तैयार, 1.03 करोड़ मतदाताओं के लिए 10,231 मतदान केंद्र

Maharashtra Local Body Election: आगामी बीएमसी चुनाव के लिए मुंबई में 1.03 करोड़ मतदाताओं हेतु 10,231 मतदान केंद्र तय किए गए हैं। दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को विशेष सुविधाएं मिलेगी।
BMC Election 2026
बीएमसी चुनाव 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai News In Hindi: आगामी बीएमसी चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का सहज रूप से प्रयोग करने की सुविधा मिले, इसके लिए राज्य चुनाव आयोग ने योजना बनाई है।

बीएमसी आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी भूषण गगरानी ने बताया कि इस चुनाव में 1 करोड़ 3 लाख 44 हजार 315 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उनके लिए विभिन्न स्थानों पर 10,231 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इनमें स्कूल, कॉलेज सहित सरकारी, अर्ध-सरकारी इमारतें, सहकारी आवास संस्थाएं तथा निजी इमारतें शामिल हैं। प्रत्येक प्रभाग की जनसंख्या, मतदात्ताओं की संख्या और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों की योजना बनाई गई है।

किसी प्रकार की असुविधा न हो

गगरानी ने बताया कि बीएमसी क्षेत्र के मतदाताओं के लिए 7 परिमंडलों के अंतर्गत 24 प्रशासनिक विभाग कार्यालयों के आधार पर 10,231 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, रैंप आदि सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। निर्वाचन निर्णय अधिकारियों द्वारा इनकी जांच और सत्यापन किया गया है।

निर्वाचन आयोग के नियमों और प्रावधानों के अनुसार तैयार 227 प्रभागवार अंतिम मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की गई है। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए मतदाताओं को सहज और सुरक्षित मतदान सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अंतिम सूची तैयार की गई है। मतदाताओं से अनुरोच किया गया है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र की पहले से पुष्टि कर ले, मतदान प्रक्रिया में सरलता, पारदर्शिता मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के और उद्देश्य से प्रभागवार अंतिम मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की गई है।

-भूषण गगरानी, आयुक्त, बीएमसी

Navbharat Live
navbharatlive.com