प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
महाराष्ट्र

मनपा चुनाव से पहले नासिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 382 खतरनाक अपराधी शहर से तड़ीपार

Election Security: नासिक मनपा चुनाव से पहले शहर में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने रिकॉर्ड पर दर्ज 382 खतरनाक अपराधियों को 15 दिनों के लिए तड़ीपार किया है।

अंकिता पटेल

Nashik Municipal Election Police Action: नासिक महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बजते ही शहर का राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। चुनावी प्रचार की गरमाहट के बीच शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नासिक पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज 382 खतरनाक अपराधियों को शहर की सीमा से 15 दिनों के लिए तड़ीपार (डिपोर्ट) कर दिया गया है। इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

बिना डर के मतदान सुनिश्चित करने की मुहिम

पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने यह सख्त कदम इसलिए उठाया है ताकि मतदाता बिना किसी दबाव या डर के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर सकें।

उन्होंने जोन 1 और 2 के डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों के ऑन-रिकॉर्ड अपराधियों और उपद्रवी तत्वों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे।

इन सभी 382 अपराधियों को अगले 15 दिनों तक शहर की सीमा में प्रवेश करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस ने कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े उन संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी है जो चुनाव के दौरान शांति भंग कर सकते हैं।

शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधियों को चिन्हित कर उन्हें शहर से बाहर जाने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई में अंबड पुलिस स्टेशन सबसे आगे रहा जहाँ से 67 अपराधियों को तडीपार किया गया है। इसके बाद नासिक रोड से 64 और उपनगर पुलिस स्टेशन से 53 बदमाशों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां