रविंद्र वसंतराव चव्हाण (सोर्स-सोशल मीडिया) 
नांदेड़

नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, पिता की विरासत संभाल पाएंगे रविंद्र वसंतराव चव्हाण?

महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने दिवंगत पार्टी नेत वसंतराव बलवंतराव चव्हाण के बेटे रविंद्र वसंतराव चव्हाण को यहां से टिकट दिया है।

अभिषेक सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने दिवंगत पार्टी नेत वसंतराव बलवंतराव चव्हाण के बेटे रविंद्र वसंतराव चव्हाण को यहां से टिकट दिया है। वसंतराव चव्हाण के निधन से ही यह सीट खाली हुई थी।

आपको बता दें कि बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने संकेत दिए थे कि वसंतराव के बेटे को नांदेड़ से टिकट दिया जा सकता है क्योंकि अभी सिर्फ उनका नाम सुझाया गया है। चिखलीकर ने 2019 में नांदेड़ सीट जीती थी, जिसके बाद भाजपा ने फिर से उनका टिकट काटा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वसंतराव के मुकाबले 469452 वोट मिले थे। वसंतराव को 528894 वोट मिले थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाई मुहर

वसंतराव पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे लेकिन अगस्त में उनका निधन हो गया था। उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा उपचुनाव के लिए रविंद्र वसंतराव चव्हाण को पार्टी का उम्मीदवार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नांदेड़ में कभी खुशी तो कभी गम

1952 से 1971 तक नांदेड़ सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। हालांकि, यहां से अनुसूचित जाति महासंघ के सांसद भी चुने जाते रहे हैं। 1962 से 1999 तक कभी जनता दल तो कभी कांग्रेस के उम्मीदवार जीतते रहे हैं। 2004 में पहली बार भाजपा के दिगंबर बापूजी पवार पाटिल जीते। लेकिन अगले साल कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

2004 से अब तक एक चुनाव में भाजपा और दूसरे में कांग्रेस जीती है। नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे, जिस दिन राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रवींद्र वसंतराव चव्हाण अपने पिता की विरासत संभाल पाएंगे या कोई और यहां जीतेगा?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात