विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

अब सत्ता में आए तो भूल गए, गीला अकाल को लेकर वडेट्टीवार ने सीएम को घेरा, विपक्ष में रहते की मांग

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को गंभीर नुकसान हुआ। इस पर कांग्रेस ने सरकार से गिला अकाल घोषित करने की मांग की। वडेट्टीवार ने इस पर सीएम को घेरा है।

प्रिया जैस

Vijay Wadettiwar: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य में हुई अतिवृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। वडेट्टीवार ने कहा कि जब फडणवीस विपक्ष के नेता थे तब उन्होंने राज्य में गीला अकाल घोषित करने की मांग की थी लेकिन अब सत्ता में आकर उसी अवधारणा को खारिज किया जा रहा है। यही नहीं वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री पर जवाबदेही से बचने का आरोप भी लगाया।

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस संसदीय नेता वडेट्टीवार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने राज्य में हुई अतिवृष्टि और गीला अकाल घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिए बयान पर पलटवार किया। कांग्रेस नेता ने नेता प्रतिपक्ष रहते फडणवीस द्वारा लिखे पत्र को सार्वजनिक करते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया है।

गीला अकाल घोषित करने की मांग

उन्होंने लिखा कि तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने 16 अक्टूबर, 2020 को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य में गीला अकाल घोषित करने की मांग की थी। आज राज्य में स्थिति उससे 10 गुना ज्यादा गंभीर है, इसलिए जब हम गीला अकाल घोषित करने की मांग करते हैं तो मुख्यमंत्री फडणवीस कहते हैं कि गीला अकाल जैसी कोई अवधारणा ही नहीं है, नियमों में ऐसा कोई शब्द ही नहीं है, गीला अकाल कभी घोषित ही नहीं किया गया।

मुख्यमंत्री पर बोला हमला

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि तो सवाल यह है कि क्या उनके विपक्ष के नेता रहते हुए आर्द्र सूखे जैसी कोई अवधारणा थी और क्या सत्ता में आने के बाद वह अवधारणा गायब हो गई? शब्दों से खेलकर किसानों के ज़ख्मों पर नमक न छिड़कें। कांग्रेस नेता ने सरकार से नियमों को दरकिनार करते हुए किसान को तत्काल और पर्याप्त सहायता देने की मांग भी की।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में गीला अकाल घोषित करने की मांग को अस्वीकार कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हम राज्य में अकाल के दरमियान जिस तरह के नियम लागू होते हैं वे सब नियम लागू कर रहे हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज