कप्तान अक्षय वाडकर सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

हैट्रिक चैंपियन विदर्भ का रणजी मिशन शुरू! कप्तानी अक्षय वाडकर के हाथ, 17 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान

Vidarbha Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में विदर्भ अपने अभियान की शुरुआत जामठा स्टेडियम में पांडिचेरी के खिलाफ करेगा। अक्षय वाडकर की कप्तानी में घोषित 17 सदस्यीय टीम साथ नॉकआउट में जगह बनाने उतरेगी।

प्रमोद यादव

Akshay Wadkar Vidarbha Captain: रणजी ट्रॉफी में एक बार फिर विदर्भ की नजर खिताब पर होगी। 2024-25 में तीसरी बार रणजी चैम्पियन बनने वाली विदर्भ टीम इस बार अपने घरेलू मैदान जामठा से अभियान शुरू करेगी। 11 से 14 अक्टूबर तक वीसीए जामठा स्टेडियम में पांडिचेरी के खिलाफ एलीट ग्रुप 'ए' का मुकाबला खेला जाएगा।

एक बार फिर कप्तान अक्षय वाडकर के नेतृत्व में 17 सदस्यीय विदर्भ टीम की घोषणा मंगलवार को की गई। टीम इस बार पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़कर खिताब की दौड़ में लंबा सफर तय करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। विदर्भ के लिए पिछला रणजी सीजन एक अजीब कड़वी याद छोड़ गया।

टीम ने लीग चरण में 4 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 31 अंक जुटाए और एलीट ग्रुप 'ए' में आंध्र तथा झारखंड के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही लेकिन बोनस पॉइंट के समीकरण ने पूरा खेल बदल दिया।

झारखंड के 3, आंध्र के 2 और विदर्भ के केवल 1 बोनस पॉइंट के कारण विदर्भ नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गया। अंतिम मैच में उत्तर प्रदेश को 4 विकेट से हराने के बावजूद टीम का क्वार्टर फाइनल टिकट पक्का नहीं हो सका। यानी इस बार विदर्भ के लिए केवल मैच जीतना ही नहीं बल्कि बोनस पॉइंट और निर्णायक मौकों को भुनाना भी बेहद महत्वपूर्ण होगा।

कप्तान वाडकर के सामने बड़ी जिम्मेदारी

अक्षय वाडकर की कप्तानी में विदर्भ के पास अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है। वाडकर के साथ यश राठौड को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में हर्ष दुबे (स्पिन ऑलराउंडर), पार्थ रेखड़े (स्थिन ऑलराउंडर), गणेश भोसले (ऑफ स्पिन), नचिकेत भूते, प्रफुल्ल हिंगे, दर्शन नलकांडे और रजनीश गुरबानी जैसे तेज गेंदबाजी विकल्प है।

जबकि बल्लेबाजी में अमन मोखाड़े, दानिश मालेवार, अथर्व तायडे, यश राठौड, ध्रुव शौरी और आर। समर्थ, सत्यम भोयर, यश कदम (बैटिंग ऑलराउंडर) जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। खास बात यह है कि टीम में दो विकेटकीपर कप्तान अक्षय वाडकर और शिवम देशमुख भी शामिल है। टीम के कोच उस्मान गनी होगे।

2024-25 में रचा इतिहास

2024-25 का रणजी सीजन विदर्भ के लिए शानदार रहा था, टीम ने फाइनल में केरल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर तीसरी बार रणजी ट्रॉफी जीती थी।

इससे पहले विदर्भ ने 2017-18 और 2018-19 में लगातार 2 खिताब अपने नाम किए थे। उस चैम्पियन टीम की खासियत उसकी सामूहिक ताकत थी। 2024-25 मे विदर्भ ने लीग चरण में 7 में से 5 मैच जीते और 33 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

रणजी टीम में इस साल कोई बदलाव नहीं

विदर्भ की सीनियर चयन कमेटी ने मंगलवार को घोषित की रणजी टीम में इस साल कोई भी नया बदलाव नहीं किया है। टीम में शामिल सभी चेहरे पुराने ही है। शिवम देशमुख के रूप में शामिल विकेटकीपर कप्तान अक्षय वाडकर के विकल्प में रहेंगे।

हालांकि उनका डेब्यू इस साल भी होगा यह कहना संभव नहीं है। वहीं स्टैंड बाय के रूप में जरूर मंदार महाले, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ दुबे और शुभम कापसे शामिल है। बीते साल के दौरान इन चारों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में सफलता पाई है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी