Suryakumar Yadav Out Ranji Team: मुंबई रणजी टीम से बाहर हुए सूर्य कुमार यादव, जानिए क्या है वजह

Suryakumar Yadav in Ranji Team: सूर्यकुमार यादव को मुंबई में चंडीगढ़ के खिलाफ आगामी पहले रणजी मुकाबले के लिए उन्हें स्क्वॉड में नहीं चुना गया है। वह पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
Suryakumar Yadav Dropped Mumbai Ranji Team
सूर्य कुमार यादव और आयुष म्हात्रेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Suryakumar Yadav Dropped Mumbai Ranji Team: सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है। प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट यानी रणजी ट्रॉफी के सीजन में उनको मौका नहीं मिला है। मुंबई में चंडीगढ़ के खिलाफ आगामी पहले रणजी मुकाबले के लिए उन्हें स्क्वॉड में नहीं चुना गया है। सूर्यकुमार यादव पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें भारतीय टीम से भी ड्रॉप किया गया था।

सूर्यकुमार का करियर अब एकदम निचले स्तर पर चला गया है, अब उन्हें मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में भी जगह नहीं मिली है। ऐसा नहीं है कि सूर्या रणजी खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे, उन्होंने खुद को इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध बताया था, हालांकि इसके बावजूद उनका चयन नहीं हुआ।

आयुष म्हात्रे को बनाया गया उप-कप्तान

आपको बता दें कि मुंबई अपने रणजी ट्रॉफी अभियान का आगाज 11 अक्टूबर से करेगी। पहले मैच के लिए ऐलान की गई टीम में 19 साल के आयुष म्हात्रे को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि टीम की अगुवाई सिद्देश लाड करेंगे।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिलेक्टर्स का मकसद 19 साल के आयुष म्हात्रे को भविष्य का कप्तान बनाना है, जिसने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया, जबकि उसे दो साल में सिर्फ 13 फर्स्ट-क्लास मैचों का ही अनुभव है। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध होने की पुष्टि के बाद सिद्धेश लाड की लीडरशिप वाली 16 लोगों की टीम में शामिल किया गया है।

Suryakumar Yadav Dropped Mumbai Ranji Team
नवभारत संपादकीय: एशियन गेम्स में भारत चौथे स्थान पर, अब 2028 ओलंपिक के लिए कितनी तैयारी?

सूर्या की फॉर्म से सहमत नहीं चयनकर्ता

सूर्यकुमार यादव को बाहर करने का कारण बताया जा रहा है कि चयनकर्ता कथित तौर पर उनके रेड-बॉल फॉर्म से सहमत नहीं थे। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि सूर्यकुमार ने रमेश पोवार की लीडरशिप वाली मुंबई सिलेक्शन कमिटी को एक मैसेज भेजा था, फिर भी उस पर विचार नहीं किया गया।

सूर्यकुमार आखिरी बार जून में मुंबई T20 लीग के दौरान एक कॉम्पिटिटिव मैच में खेलते नजर आए थे, अपने करियर को फिर से शुरू करने के लिए ऑप्शन खत्म कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में, उन्हें T20I फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद भारत के कप्तानी के पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया था।

Suryakumar Yadav Dropped Mumbai Ranji Team
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला, टीम में बड़ा बदलाव?

सरफराज खान को भी किया नजरअंदाज

सर्या के अलावा मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान भी बड़ा झटका लगा है। चयनकर्ताओं ने उनकी जगह सिद्धेश लाड को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि वह टीम का हिस्सा जरूर हैं।

मुंबई रणजी टीम कुछ इस प्रकार है

सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेट कीपर), हार्दिक तमोर (विकेट कीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा और ओंकार तरमाले।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com