मानसून की बेरुखी से सूखा संकट प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

मानसून सीजन में तरसा विदर्भ, नागपुर में 33 फीसदी कम बरसे बादल, तापमान 34°C के पार

Vidarbha Monsoon Update: विदर्भ में मानसून की बेरुखी से सूखा संकट मंडरा रहा है। नागपुर में सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान 24.0 डिसे दर्ज हुआ। 26 सितंबर तक बारिश की संभावना  है।

प्रमोद यादव

Nagpur Water Shortage: महाराष्ट्र राज्य के विदर्भक्षेत्र में इस मानसून सीजन में बारिश की भारी कमी बनी हुई है. नागपुर सहित क्षेत्र के कई जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार नागपुर जिले में अब तक सामान्य 904 मिमी के मुकाबले केवल 603 मिमी बारिश हुई है जिससे जिले में 33% की कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर तक विदर्भ में बारिश की तीव्रता अधिक होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान विदर्भ के कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। विदर्भ के विभिन्न हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।

नागपुर में पारा 34 के पार बरकरार

नागपुर जिले में बुधवार को बादल थमे रहे। बारिश के खामोश रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी बनी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को सिटी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया. मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान 24.0 डिसे दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.6 डिसे की बढ़ोतरी हुई।

कृषि और जलस्रोतों पर असर

महाराष्ट्र राज्य के विदर्भक्षेत्र में मानसून की इस बेरुखी का सीधा असर क्षेत्र के किसानों और जलस्रोतों पर पड़ रहा है। सामान्य से 33% कम बारिश होने के कारण बांधों और जलाशयों में पानी का जलस्तर घटकर चिंताजनक स्थिति तक पहुंच गया है।

खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पानी की किल्लत पैदा हो रही है, जिससे फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यदि भारी बारिश नहीं हुई, तो ग्रामीण इलाकों में पेयजल और सिंचाई का संकट गहरा सकता है।

विदर्भ में वास्तविक और सामान्य बारिश के तुलनात्मक आंकड़े

जिल्हासामान्य पाऊस (मिमी)वास्तविक पाऊस (मिमी)तूट / कमी (%)
नागपूर90460333%
अमरावती785.9465.141%
अकोला660.5399.839%
चंद्रपूर1,038.70674.935%
यवतमाळ775.9577.526%

भारी वर्षा से जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद

प्रशासन और मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 26 सितंबर तक संभावित भारी वर्षा से जलस्रोतों में पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट