महाराष्ट्र राज्य वैद्यकीय परिषद: संजय कदम अध्यक्ष और राहुल कुलकर्णी उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए

Maharashtra Medical Council Election: महाराष्ट्र राज्य वैद्यकीय परिषद के अध्यक्ष पद पर डॉ. संजय कदम और उपाध्यक्ष पद पर डॉ. राहुल कुलकर्णी निर्विरोध चुने गए। परिषद में पारदर्शिता लाने की घोषणा की गई।
Maharashtra State Medical Council Sanjay Kadam President Rahul Kulkarni elected unopposed to the post of Vice President
महाराष्ट्र राज्य वैद्यकीय परिषद चुनाव, संजय साहेबराव कदम, राहुल कुलकर्णी उपाध्यक्ष फोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Maharashtra Medical Council Sanjay Kadam Rahul Kulkarni: राज्य वैद्यकीय परिषद के अध्यक्ष पद पर नांदेड के प्लास्टिक सर्जन एवं आधार हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संजय साहेबराव कदम और उपाध्यक्ष पद पर ठाणे के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुलकर्णी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

पहली विशेष आमसभा

मंगलवार को परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली विशेष आमसभा मुंबई स्थित परिषद कार्यालय में हुई। महाराष्ट्र राज्य वैद्यकीय परिषद में कुल 18 सदस्य हैं, जिनमें 9 सदस्यों की नियुक्ति सरकार द्वारा तथा 9 का चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन के माध्यम से होता है।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 17 सदस्य उपस्थित रहे, जबकि एक सदस्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने डॉ. कदम और डॉ. कुलकर्णी के नामों पर सर्वसम्मति जताई।

कार्यकारी समिति का गठन

बैठक में परिषद की कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया। इसमें डॉ. अनिल पाटील, डॉ. सुनील इंगळे, डॉ. संजय देशपांडे, डॉ. प्रशांत चौधरी, डॉ. उज्वला दहिफळे और डॉ. चंद्रशेखर गिल्लुरकर का चुनाव किया गया।

चुनाव प्रक्रिया वैद्यकीय शिक्षण एवं औषधि विभाग की सहसचिव डॉ. सुवर्णा खरात और उपसचिव संदीप ढाकणे की देखरेख में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

Maharashtra State Medical Council Sanjay Kadam President Rahul Kulkarni elected unopposed to the post of Vice President
छत्रपति संभाजीनगर बना EV हब, JSW ग्रीनटेक का ₹2,500 करोड़ का निवेश, एम्पस्टार इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट तैयार

पारदर्शिता को प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद डॉ. संजय कदम और डॉ. राहुल कुलकर्णी ने कहा कि परिषद के कामकाज में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉक्टरों और निवासी डॉक्टरों के हितों के साथ-साथ मरीजों के हितों को भी ध्यान में रखते हुए परिषद के कामकाज को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। उनका कहना है कि परिषद की कार्यप्रणाली ऐसी हो, जिससे डॉक्टरों और आम मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com