भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नागपुर में ‘राष्ट्र चिंतन संवाद’ को संबोधित किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ देश और देश के भीतर के तत्व भारत के विकास में बाधा डालना चाहते हैं।
त्रिवेदी ने भारत को अगले 20 वर्षों में विकसित बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया।
परमाणु परीक्षण, ऊर्जा, रक्षा निर्यात और दूरसंचार क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारत की प्रगति पर बात रखी।
BJP Loktantra Bachao Arajanata Hatao: भारत के तेजी से बढ़ते विकास को दुनिया के कुछ देश और देश के भीतर रहने वाले कुछ तत्व पचा नहीं पा रहे हैं। उनके पेट में दर्द हो रहा है, इसलिए ये लोग देश में अराजकता उत्पन्न कर विकास को रोकने का षड्यंत्र कर रहे हैं।
ऐसी चुनौती का सामना करने को भाजपा तैयार है। देश के सभी नागरिकों को भी यह समझना चाहिए। यह कहना है भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का। वे भाजपा की ओर से चलाए जा रहे 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत देशपांडे सभागृह में आयोजित 'राष्ट्र चिंतन संवाद में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत को 20 साल में विकसित बनाना है, इस बात का ध्यान रखिये और अराजक तत्वों से सावधानी रखिये। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विधायक संजय भेंडे, परिणय फुके, अनिल सोले, गिरीश व्यास, जयप्रकाश गुप्ता, उद्यमी नितिन खारा, एड. नितिन तेलगोटे, श्यामसुंदर सोनी सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी नागरिक उपस्थित थे।
भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण किया तो अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया, हम नहीं झुके रूस से तेल लिया तो टैरिफ लगा दिया, फिर भी नहीं झुके और अब अमेरिका को झुकना पड़ा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश हथियारों का बड़ा निर्यातक बन गया है।
रिफाइन पेट्रोल निर्यात में टॉप पर आ गए है। स्पेस सेक्टर में हम निजी सेक्टर को आगे लाने की स्थिति में है। एलन मस्क भारत आना चाहते हैं, नहीं आने दिया जा रहा है। अमेरिका की तीनों बड़ी मोबाइल कंपनी के टोटल जितने कस्टमर हैं उनसे दोगुना जियो और डेढ़ गुना एयरटेल के पास है।
SIR में ऐसे 3 करोड़ नाम कटे हैं जो यह एफ नहीं कर पा रहे हैं कि वे कहां के हैं। यहीं काग्रेस व इंडिया गठबंधन का दर्द है। घुसपैठियों की पहचान नहीं हो पा रही है और वे गायब हो गए है। उन्होंने सवाल किया कि एसआईआर बल रहा था तो आपके बीएलए क्या कर रहे थे।
अब ये देश में जात-पात, उत्तर-दक्षिण, अगड़ा-पिछड़ा को लड़ाने का प्रयास कर रहे हैं। जेरजी-जैन अल्फा का सामने ला रहे हैं।
समस्त राम विरोधी रामलीला मैदान में विदेश टूल बनकर एकत्र हुए। मॉक पार्लियामेंट बना दी। राहुल के पिता के बराबर वाले खड़गे कह रहे है मोदी का बाप भी जाएगा और राहुल कह रहे हैं, जाने नहीं देंगे, दोनों विरोधाभाषी है।
भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बोट चोरी का आरोप लगाने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन करते हैं। उनका आचरण दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी वाई वर्षों तक ब्रिटिश की लूि की कांग्रेस को हजम नहीं हो रहा है कि शुद्ध भारतीय विचारधारा वाली पार्टी सत्ता में आ गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब से राजनीति में आए है तथ से भाजपा को ऊपर ले जाने का ही कार्य किया है।