नागपुर हत्या मामला,(सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर के धरमपेठ में मामूली विवाद के बाद छात्र की मौत, 2 नाबालिग हिरासत में; पुलिस जांच तेज

Nagpur Crime News: नागपुर के धरमपेठ क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 2 नाबालिगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

अंकिता पटेल

Nagpur Student Death Crime News: नागपुर में मामूली विवाद के चलते रविवार की रात वेस्ट हाई कोर्ट रोड के धरमपेठ परिसर में एक युवक की हत्या हो गई। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। दोनों भी शिक्षण ले रहे हैं। गाड़ी करीब लाकर रोकने के कारण शुरू हुई बहस ने आखिर खूनी रूप ले लिया। मृतक स्मृतिनगर, दिघोरी निवासी तुषार सुधीर चुटे (20) बताया गया, वह गायकवाड पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था, साथ ही पार्ट टाइम नौकरी भी करता था।

पकड़े गए आरोपियों में से एक लक्ष्मण (नाम बदला हुआ) 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुका है और इंजीनियरिंग एंट्रेन्स की तैयारी कर रहा है। उसके पिता शिक्षक हैं। वहीं दूसरा अभी 12वीं कक्षा में गया है। रविवार की रात तुषार अपने 2 दोस्तों के साथ धरमपेठ परिसर में घूमने गया था। वहीं लक्ष्मण भी अपने दोस्त के साथ घर से घूमने निकला था। रात 2 बजे के दौरान अलंकार चौक के समीप स्थित एक कैफे में दोनों ने कॉफी पी। इसके बाद आइस गोला खाने का मन बनाया और धरमपेठ की ओर निकल गए।

घूरकर देखने से शुरू हुआ विवाद

गोकुलपेठ मेन रोड पर तुषार अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान लक्ष्मण भी वहां आइस गोला की तलाश में पहुंचा, तुषार के पैर के करीब वाहन रोकने के कारण वह लक्ष्मण पर चिढ़ गया। दोनों एक दूसरे को घूरने लगे और कुछ शाब्दिक झड़प भी हुई। तुषार ने शराब पी रखी थी। उसे विवाद पर उतारू देख लक्ष्मण अपने दोस्त के साथ वहां से चलता बना।

लक्ष्मीभवन चौक से लॉ कालेज चौक की ओर जाते समय तुषार ने अपने 2 दोस्तों के साथ उनका पीछा किया। स्लिप कंपनी के पास तुषार ने लक्ष्मण का वाहन रुकाया। गाड़ी से उतरते ही उसने लक्ष्मण को दना दन थप्पड़ जड़ दिए, उसके साथी भी हाथापायी पर उतर आए। इसी दौरान लक्ष्मण ने कमर से चाकू निकाला और तुषार की पीठ पर वार कर दिया।

पूरी ताकत से वार करने के कारण बाकू भीतर तक घुस गया। तुषार और उसके साथी वहां से जान बचाकर भागने लगे। कॉफी हाउस चौक के समीप तुषार बेहोश होकर गिर गया। गश्त पर निकले पुलिस अधिकारी ने उसे तत्काल मेयो अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऑनलाइन शॉपिंग एप से खरीदा चाकू

वहीं लक्ष्मण और उसका दोस्त भी घटनास्थल से भाग निकले, मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें पूरी घटना कैद हुई थी। तुधार के साथ घटनास्थल पर मौजूद 2 दोस्तों का पता लगाया गया लेकिन आरोपियों की कोई जानकारी नहीं थी। घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन मिला जिससे आरोपी लक्ष्मण की शिनाख्त हुई।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। लक्ष्मण और उसके साथी का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। उसने बताया कि वह उत्तर नागपुर में रहता है। देर रात घूमने निकलता है और अपनी सेफ्टी के लिए ऑनलाइन चाकू ऑर्डर किया था। पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है।

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक था तो शिंदे समूह के विधायक और मंत्री पद भी अवैध! कपिल सिब्बल की तीखी दलील

राज्यसभा से भी पास हुआ ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026, खरगे को बोलने का मौका न मिलने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

कौन हैं कटहल किंग? जिनकी PM मोदी से बातचीत हो रही वायरल, जानिए रत्नागिरी के किसान मिथिलेश देसाई की कहानी

तमिलनाडु में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पास, जानें क्यों लगातार परीक्षा का विरोध कर रहा राज्य