उत्तर नागपुर में सफर बना चुनौती, मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी, जनता रोज झेल रही परेशानी; कब मिलेगी राहत?

North Nagpur Traffic Issue: उत्तर नागपुर में मेट्रो निर्माण के चलते ट्रैफिक और गर्मी से लोग परेशान, कामठी-कन्हान मार्ग पर रोजाना सफर मुश्किल बनता जा रहा है।
Commuting Becomes a Challenge in North Nagpur: Metro Project Progress Slows Down, Public Faces Daily Hardships—When Will Relief Arrive?
नागपुर मेट्रो काम, ट्रैफिक समस्या,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Metro Construction: बीते करीब दो साल से उत्तर नागपुर में पीली नदी से लेकर कन्हान तक मेट्रो मार्ग का काम चल रहा है। इस दौरान दो नंबर नाका और पीली नदी में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों के काम नागरिकों के लिए भारी त्रासदी बन गए हैं। कामठी, कन्हान, खैरी, कवठा, मसाड़ा, खसाड़ा, भीलगांव आदि क्षेत्रों से रोजगार और अन्य कामों के लिए लोग नागपुर तो आ रहे हैं परंतु वापस लौटना बहुत बड़ी मुसीबत बन गया है।

विशेष रूप से हालत उप्पलवाड़ी गांव के ओवरब्रिज के पास इतनी ज्यादा खराब है कि हर दिन लोग यहां पसीने से तरबतर हो रहे हैं। इन दिनों रात के समय भी कांक्रीट के जंगल तेज गर्मी उगल रहे हैं।

रात 1 बजे तक भी कांक्रीट के रास्ते गर्म हैं वहीं जल्दी निकलने की जद्दोजहद में कार, ऑटोरिक्शे, बस आदि में सवारों के बड़े बुरे हाल हो रहे हैं। हर कोई सवाल पूछता है कि आखिर इस मुस्रीवत से कब छुटकारा मिलेगा, पर रोष करें भी तो किस पर करें। प्रशासन ने चालान वसूली को छोड़कर सब तरफ से आंखें बंद कर ली हैं।

उप्पलवाड़ी का रास्ता चलने लायक नहीं

कई लोग अंडरब्रिज के जाम से बचने के लिए आधी रात में उप्पलवाड़ी रेल मार्ग के किनारे चलने वाले रास्ते को पकड़ रहे है ताकि खसाड़ा-मसाड़ खैरी होकर निकल जाएं, पर यह रास्ता अंधेरे में हैं और वाहन चलाने लायक भी नहीं है।

सारे वैकल्पिक रास्ते भी जाम

अब कुछ लोगों ने इन मुसीबत से बचने के लिए यशोधरा नगर के रास्ते माजरी इलाके से घुसकर सीधे 2 नंबर नाका निकलने का उपाय ढूंढा तो यहां पर हालात और भी ज्यादा खराब हैं। यहां पर रेलवे अंडरब्रिज के नीचे वाहन चोक हो जाते हैं।

प्यास से व्याकुल हो जाते हैं बच्चे

कोई भी व्यक्ति पानी पीकर निकले तो भी यहां आधा घंटा फंसने पर पसीना और गर्मी में उसका गला सूख जाता है। एक बार जो वाहन फंसा तो निकलने का कोई रास्ता नहीं है। ऑटोरिक्शों में बैठकर चलने वालों के बहुत बुरे हाल हैं। तेज गर्मी में बच्चे प्यास से व्याकुल हो रहे हैं।

फुटपाथ पर से वाहन निकालने की कोशिश

यहां इतनी भीड़ के बीच कुछ बाइकर्स फुटपाथ से चढ़कर निकलना चाहते हैं परंतु रेलवे ब्रिज से लेकर गैरेज सेकंड हेड टायर विक्रेता, कबाड़ वाहन विक्रेता आदि ने फुटपाथ को कब्जाकर रखा है जिससे लोग फसे से कसे रह जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com