शालार्थ आईडी घोटाला (फाइल फोटो) 
नागपुर

शालार्थ ID के लंबित मामलों का जल्द करें निपटारा, विधायक अडबाले ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Shalarth ID Nagpur: शालार्थ आईडी घोटाले के बाद नए शिक्षकों को आईडी नहीं मिल रही। विधायक सुधाकर अडबाले ने विभागीय समीक्षा कर लंबित मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

प्रिया जैस

Nagpur News: शालार्थ आईडी घोटाला उजागर होने के बाद नवनियुक्त शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों को शालार्थ आईडी नहीं मिले हैं। साथ ही अब जब सरकार ने सभी दस्तावेज ऑनलाइन कर दिए हैं तो आईडी मिलने में देरी हो रही है। इसी पृष्ठभूमि में शिक्षक विधायक सुधाकर अडबाले ने विभाग की जिलेवार समीक्षा की।

उन्होंने शिक्षा उपनिदेशक को लंबित मामलों का समाधान करने और जल्द से जल्द शालार्थ आईडी प्रदान करने के निर्देश भी दिए। विधायक सुधाकर अडबाले की पहल पर विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ की ‘आपकी समस्या, हमारी पहल’ के तहत विभाग के शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए शिक्षा उपनिदेशक के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

9 घंटे चली बैठक

जिला परिषद के खेड़कर सभागृह में 9 घंटे तक चली इस बैठक में लंबित शालार्थ आईडी सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि भंडारा के प्रभारी शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) और वेतन दल अधीक्षक (माध्यमिक) की अनियमितताओं की जांच शिक्षा निदेशक द्वारा शुरू की गई है। निजी अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को चरणबद्ध अनुदान भुगतान करने को कहा गया।

बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इसके अलावा लंबित एरियर, मेडिकल बिल, अर्जित अवकाश का नकदीकरण, पेंशन प्रकरण, समूह मान्यता, व्यक्तिगत मान्यता, ग्रंथपाल एरियर, अनुकंपा प्रकरण, शिक्षक व कर्मचारियों का समायोजन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा उपनिदेशक डॉ. माधुरी सावरकर, पूर्व विधायक वीयू डायगव्हाणे, विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष रमेश काकड़े, जयप्रकाश थोटे, चंद्रशेखर राहगंडाले, भूषण तलहार, सुधाकर देशमुख आदि उपस्थित थे।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड