

Kharge Made A Controversial Statement Regarding Modi: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे थे। उनके बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब उनके संबोधन के बीच एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की जा रही टिप्पणी पर रोकटोक शुरू कर दी।
पूरा मामला बिहार के पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का हैं। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के दौरान हंगामा हो गया। वहां मौजूद एक युवक ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, जिस पर खड़गे ने जवाब दिया, मोदी का बाप भी जाएगा।
पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खरगे भाषण दे रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने कहा, मोदी का बाप भी जाएगा। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यवधान डालने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। हालांकि, घटना के पूरे संदर्भ और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि के लिए मूल फुटेज देखना जरूरी है।
अपने संबोधन में खरगे ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को रोकने की बात कही। उन्होंने इन मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन की जरूरत बताते हुए इसे लोकतंत्र की लड़ाई से जोड़ा।
खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें कांग्रेस के अगले 30 वर्षों तक सत्ता में नहीं आने की बात कही गई थी। खरगे ने इस तरह के दावों को लेकर अपनी आपत्ति जताई और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि सभी चुनाव पेपर बैलेट के जरिए कराए जाने चाहिए। पिछले दो सालों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द कर दिया जाना चाहिए और उन राज्यों की सरकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सभी, यानी इंडिया गठबंधन के लोग राष्ट्रपति से मिले। हमने राष्ट्रपति से क्या मांग की? हमने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और 2023 के उस कानून को रद्द करने की मांग की जिसका मैंने पहले जिक्र किया था। जो उन्हें जीवन भर के लिए कानूनी सुरक्षा देता है।
खड़गे ने कहा हमारी मांगें साफ हैं SIR प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और जिन मतदाताओं के नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाए गए थे, उन्हें बिना किसी देरी के वापस जोड़ा जाए। सभी चुनाव पेपर बैलेट के जरिए कराए जाने चाहिए। पिछले दो सालों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द कर दिया जाना चाहिए और उन राज्यों की सरकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए।