Economic Explosives company:सावंगा स्थित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स (सोर्सः सोशल मीडीया) 
नागपुर

बेकाबू ट्रेलर ने दो मजदूरों को कुचला, सावंगा में इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में दर्दनाक हादसा

Economic Explosives Company: सावंगा स्थित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी परिसर में बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से दो निर्माण मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आंचल लोखंडे

Nagpur Amravati Highway: नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर बाजारगांव के समीप सावंगा (शिवा) स्थित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी परिसर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कंपनी के भीतर एक बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान डोरली, तहसील काटोल निवासी दिनेश श्रीराम खांबलकर (55) और बालाघाट, मध्य प्रदेश निवासी जुगल किशोर शालिकराम रहांगडाले (46) के रूप में हुई है। दोनों मजदूर इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में निर्माण कार्य (बांधकाम) में कार्यरत थे।

दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में ट्रेलर चलाते समय चालक कारंजा (घडगे), जिला वर्धा निवासी गणेशराव बारंगे का वाहन से नियंत्रण छूट गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने वहां काम कर रहे दो मजदूरों को कुचल दिया। ट्रेलर के नीचे आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस प्रकार हुआ हादसा

इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी में सिविल निर्माण कार्य जारी था, जिसे प्रकाशन कंपनी और कंचन इंफ्रास्ट्रक्चर वेंचर कंपनी सहित कई कंस्ट्रक्शन कंपनियों को सौंपा गया था। कंचन कंपनी को सड़क किनारे प्रीकास्ट लगाने का कार्य दिया गया था, जबकि प्रकाशन कंपनी का ट्रेलर (क्रमांक MH 40/CD 5835) उसी सड़क पर प्रीकास्ट लेकर जा रहा था।

इसी दौरान ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह नियंत्रण से बाहर हो गया और प्रीकास्ट लगा रहे दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही कोंढाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर स्थित मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख