-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Gunpowder No Safety Precautions Explosives Department 4 Major Accidents Nagpur
बारूद के ढेर पर कई जिंदगियां, एक्सप्लोसिव विभाग पर फिर उठे सवाल, जानें अब तक के 4 बड़े हादसे
- Written By: प्रिया जैस
Expolsives: एक्सप्लोसिव सेक्टर में शहर निरंतर प्रगति कर रहा है लेकिन अब यह जान पर आफत ला रही है। जिस प्रकार से कंपनियां बढ़ रही हैं, शायद उस तेजी से तकनीक और सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

एक्सप्लोसिव में विस्फोट (सौजन्य-नवभारत)
Explosive Department: एक्सप्लोसिव का सबसे बड़ा विभाग नागपुर में है। देश के आला अधिकारी इसी कार्यालय में बैठते हैं। इसके बाद भी सुरक्षा मानकों की ‘विस्फोट’ दर ‘विस्फोट’ से धज्जियां उड़ रही हैं। इससे कई सवाल उठने लगे हैं। पिछली बार भी चामुंडा एक्सप्लोसिव में विस्फोट हुआ था और कई लोगों की जान चली गई थी लेकिन विभाग कुछ नहीं कर पाया। रिपोर्ट तैयार करने का बहाना चलता रहा और फिर दूसरी जगह विस्फोट हो गया।
एक्सप्लोसिव विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह इसलिए भी उठता है कि कई बार विभाग के अधिकारी जांच एजेंसियों के निशाने पर आ चुके हैं। रंगे हाथ पकड़े भी गए हैं, इसलिए आम लोगों में ‘संदेह’ होना लाजमी है। विभाग को निष्क्रिय और गैर प्रगतिशील माना जाने लगा है। जब नाक के नीचे लोगों की जिंदगी ‘दांव’ पर लगी है तो पूरे देश में हालात कैसे होंगे? इसका सहज अंदाज लगाया जा सकता है।
बाजारगांव में कई बारूद कंपनियां मौजूद
जिले के बाजारगांव और आसपास के इलाकों में ही अनेक बारूद कंपनियां काम कर रही हैं। इनमें बाजारगांव की सोलर एक्सप्लोसिव (चाकडोह), इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव (सावंगा), ओरिएंटल एक्सप्लोसिव (शिवा), एसबीएल एक्सप्लोसिव (राऊलगांव), अमीन एक्सप्लोसिव (ढगा) और चामुंडा एक्सप्लोसिव (धामना) जैसी कंपनियां शामिल हैं। बारूद उत्पादन और विस्फोटक सामग्री तैयार करने वाले इन उद्योगों में लगातार होने वाले विस्फोटों ने कामगारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
नागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: नागपुर से 800 श्रद्धालु बोधगया के लिए रवाना, फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
कई की गई जान
लगातार कंपनियों में हो रहे हादसों ने अब तक कई कामगारों की जान ली है। पिछले कुछ महीनों में ही नागपुर जिले में संचालित इन कंपनियों में कई बड़े धमाके हो चुके हैं। इन हादसों ने न सिर्फ कामगारों की जिंदगियां छीनी हैं बल्कि स्थानीय लोगों के मन में भी डर का माहौल बना दिया है।
अब तक की प्रमुख घटनाएं
- 17 दिसंबर 2023 को सोलार प्लांट बाजारगांव में भीषण विस्फोट हुआ। इस घटना में 9 कामगारों की मौत हो गई थी।
- 16 फरवरी 2024 को एशियन एक्सप्लोसिव येनवीरा (काटोल) में हादसा हुआ। इसमें 2 लोगों की मौत और 4 घायल हुए।
- 26 अप्रैल 2024 को एसबीएल येनवीरा (काटोल) में धमाके से 2 महिला कामगार गंभीर रूप से घायल हुईं।
- 13 जून 2024 को चामुंडा एक्सप्लोसिव धामना में बड़ा विस्फोट। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी।
सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल
हर हादसे के बाद जांच समितियां बनाई जाती हैं और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है लेकिन घटनाओं का दोहराव इस बात का सबूत है कि फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। विस्फोटक पदार्थों के अत्यधिक संवेदनशील होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होना कामगारों की जान पर भारी पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों की चिंता
इन इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि वे हर वक्त भय के साये में जी रहे हैं। उन्हें डर है कि किसी भी क्षण हादसा हो सकता है। बारूद कंपनियां हमारे घर-परिवार के लिए खतरा बन चुकी हैं। सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Politics: कांग्रेस की आक्रामकता से भाजपा अलर्ट, जिले में दमदारी से लौटने की रणनीति तैयार
जिम्मेदारी कौन लेगा?
इन हादसों की पुनरावृत्ति से सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार कौन है? कंपनियों की लापरवाही, प्रशासन की ढिलाई या फिर सुरक्षा नियमों का खोखला पालन? जब तक ठोस कदम नहीं उठाए जाते तब तक ये इलाका सचमुच बारूद के ढेर पर बैठा हुआ ही रहेगा। विस्फोटों से कंपनियों में काम करने वाले कामगारों को तो खतरा रहता ही है, इन धमाकों से समीप के गांवों पर भी खतरा मंडराता रहता है।
Gunpowder no safety precautions explosives department 4 major accidents nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














