नागपुर न्यूज 
नागपुर

सावनेर के खैरी में 'जहर' बना पानी! दूषित जल पीने से घर-घर में लोग बीमार, पुलिस थाने तक पहुंचा मामला

Saoner Water Crisis: नागपुर जिले के सावनेर क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई से बड़े पैमाने पर बीमारियाँ फैल रही हैं। गाँव वालों ने लापरवाही और धमकियों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रिया जैस

Contaminated Water Sickness: खैरी (ढालगांव), तहसील सावनेर क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। गांव में लगातार दूषित पानी की आपूर्ति होने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की जलापूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन में तकनीकी खराबी है तथा फिल्टर प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है।

इसके चलते पानी की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलापूर्ति व्यवस्था में नियमित सफाई, क्लोरीनेशन और निगरानी का पूरी तरह अभाव रहा जिसके कारण उल्टी, दस्त, बुखार और पेट से संबंधित बीमारियों के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। कई नागरिकों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ा जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ा है।

इसी बीच, ग्राम रोजगार सेवक द्वारा दूषित पानी की स्थिति की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बाद उन्हें कथित रूप से दबाव और धमकियां मिलने का आरोप सामने आया था। इस संबंध में पहले ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

समस्या पूरी तरह हल नहीं हुई

इस पूरे प्रकरण ने प्रशासन और ग्रामवासियों के बीच दावे-प्रतिदावे की स्थिति पैदा कर दी है। उल्लेखनीय है कि आज भी इस मामले को लेकर एक और नई शिकायत पुलिस थाने में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दूषित पानी की समस्या अब तक पूरी तरह हल नहीं हुई है और नागरिकों की सेहत लगातार खतरे में बनी हुई है। समय रहते ठोस कदम न उठाए जाने से हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

प्रशासन ले रहा संज्ञान

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, पानी की टंकियों की सफाई, पानी की जांच तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि ग्रामीणों की मांग है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी एवं प्रभावी उपाय किए जाएं।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?