नागपुर रोजगार मेला, नियुक्ति पत्र, नितिन गडकरी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर रोजगार मेले का 19वां चरण: सरकारी नौकरी की सौगात, रेलवे समेत केंद्रीय विभागों में युवाओं की नियुक्ति

Nagpur Rozgar Mela Nitin Gadkari: नागपुर में आयोजित रोजगार मेले के 19वें चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 305 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

अंकिता पटेल

Nagpur Government Employment Drive: नागपुर भारत सरकार के रोजगार सूजन अभियान के तहत दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा शनिवार को रोजगार मेले के 19वें चरण का आयोजन नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी), पुलिस लाइन टाकली फीडर रोड, राजनगर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित 305 युवाओं को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे नागपुर मंडल से चयनित 196 अभ्यर्थी शामिल रहे।

PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्‌घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस दौरान उन्होंने देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में चयनित 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र संपि। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं को ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित इस रोजगार मेले के माध्यम से रेलवे, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग तथा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित कई विभागों में नियुक्तियां दी गई।

पारदर्शी प्रक्रिया का हिस्सा है रोजगार मेला

गडकरी ने अपने संबोधन में वाहा कि केंद्र सरकार यूकओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है तथा रोजगार मेला पारदर्शी एवं त्वरित नियुक्ति प्रक्रिया का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

इस अवसर पर दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलई, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश चिखले, यनिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एब। के। छोरिवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम कर समापन आभार प्रदर्शन, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित

काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?