आदित्य ठाकरे और दर्शन नलकांडे (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Ranji Trophy: दर्शन, नचिकेत और आदित्य की तिकड़ी ने ढाया कहर, आंध्र के खिलाफ विदर्भ की पकड़ मजबूत!

Ranji Trophy 2026: विदर्भ ने आंध्र पर बनाई 71 रन की बढ़त। यश राठौड़ के शतक और दर्शन-नचिकेत-आदित्य की घातक गेंदबाजी से विदर्भ जीत की ओर। पढ़ें मैच रिपोर्ट।

प्रिया जैस

Vidarbha vs Andhra: रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ‘ए’ में विदर्भ क्रिकेट टीम और आंध्र क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे 4 दिवसीय मुकाबले में विदर्भ ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक स्पष्ट बढ़त बना ली है। पहली पारी के आधार पर 67 रन की लीड लेने के बाद विदर्भ ने दूसरी पारी में भी संभलकर शुरुआत करते हुए कुल बढ़त 71 रन तक पहुंचा दी है। मैच का रुख फिलहाल विदर्भ के पक्ष में नजर आ रहा है।

दूसरे दिन जल्दी निपटी पारी

दूसरे दिन 267/3 से आगे खेलने उतरी विदर्भ की टीम ज्यादा देर टिक नहीं सकी। पहले दिन शानदार शतक जड़ चुके यश राठौड़ ने 11 रन और जोड़े लेकिन 115 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। नचिकेत भूते, जो 25 पर नाबाद थे, 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। निचले क्रम में पार्थ रेखड़े (4) भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। विदर्भ ने महज 8.3 ओवर में 28 रन जोड़कर अपनी पहली पारी समाप्त की लेकिन तब तक टीम आंध्र पर दबाव बना चुकी थी। राठौड़ ने 191 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके जड़े और टीम को मजबूत आधार दिया। उनके अलावा रोहित बिनकर (37), दर्शन नलकांडे (36) और नचिकेत भूते (31) ने उपयोगी योगदान दिया।

आंध्र की बल्लेबाजी : शुरुआत से ही लड़खड़ाए

रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र की शुरुआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव में रखा। केएस भरत (9), एसके रसीद (0) और कप्तान रिकी भुई (0) जल्दी आउट हो गए। 49 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद आंध्र की स्थिति भी विदर्भ की पहली पारी जैसी हो गई। एक छोर पर अभिषेक रेड्डी डटे रहे और उन्होंने 73 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। उनके साथ करण शिंदे (20) ने कुछ देर तक पारी संभालने की कोशिश की लेकिन 94 के स्कोर पर अभिषेक के आउट होते ही फिर से विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। पेसर दर्शन नलकांडे, नचिकेत भूते और आदित्य ठाकरे ने दो-दो विकेट झटके, जबकि स्पिनरों हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने कसी हुई गेंदबाजी से रन गति पर अंकुश लगाए रखा।

47 रन आंध्र के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

आंध्र के लिए 7वें विकेट पर नीतीश कुमार रेड्डी और सौरभ कुमार के बीच 47 रन की सबसे बड़ी साझेदारी हुई। नीतीश ने 25 गेंदों में 20 रन, जबकि सौरभ ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 62 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण आंध्र की पूरी टीम 228 रन पर ऑलआउट हो गई।

विदर्भ की घातक गेंदबाजी

विदर्भ के गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ शुरुआत से ही आंध्र पर दबाव बनाए रखा। बॉलरों ने नियमित अंतराल पर विकेट गिराकर आंध्र को संभलने का मौका ही नहीं दिया। • दर्शन नलकांडे – 2/71 • आदित्य ठाकरे – 2/33 • नचिकेत भूते – 2/71 • पार्थ रेखड़े – 2/25 • कप्तान हर्ष दुबे – 1/26

मैच की स्थिति

दूसरी पारी में विदर्भ ने 2 ओवर में 4 रन बना लिए हैं। क्रीज पर आदित्य ठाकरे और अथर्व तायड़े नाबाद हैं। 71 रन की कुल बढ़त के साथ विदर्भ अब मुकाबले में निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ता दिख रहा है और आंध्र के लिए आगे की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला