गणेशोत्सव पर रामधुन, भजन और सामुदायिक प्रार्थना (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

गणेशोत्सव पर रामधुन, भजन और सामुदायिक प्रार्थना, नागपुर विश्वविद्यालय व राष्ट्रसंत विचारधारा की पहल

Nagpur University: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज अध्यासन और राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विचारधारा के तहत विश्वविद्यालय छात्र छात्रावास में सार्वजनिक गणेशोत्सव के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।

आंचल लोखंडे

Nagpur News: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज अध्यसन द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज अध्यासन और राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विचारधारा के तहत, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय छात्र छात्रावास, अमरावती रोड, नागपुर में सार्वजनिक गणेशोत्सव के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस गणेशोत्सव के दौरान राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज की शिक्षाओं और विचारधारा के तहत 2 सितंबर 2025 को सुबह 7:30 बजे से रात 8 बजे तक सामुदायिक ध्यान, स्वच्छता अभियान, रामधुन, भजन और सामुदायिक प्रार्थना का आयोजन किया गया।

सामूहिक भजन और सामुदायिक प्रार्थना का आयोजन

इस पहल में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज अध्यापन प्रमुख डॉ. विजयलक्ष्मी थोटे, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विचारधारा के गुरुदेवस्नेही तथा अखिल भारतीय गुरुदेव सेवा मंडल कोराडी, महादुला, नांदा, दहेगांव के संकाय सदस्यों और छात्रावास के छात्रों ने सुबह 7:30 बजे सामुदायिक ध्यान किया, छात्रावास परिसर की सफाई की तथा छात्रावास में स्थित गणेशोत्सव मंडप और छात्रावास परिसर, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विधि महाविद्यालय और बैरिस्टर शेषराव वानखेड़े बी.एड महाविद्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों से कचरा हटाया। इसके बाद शाम 4 बजे जानकी नगर में श्री गुरुदेव सेवा मंडल के महिला-पुरुषों द्वारा सामूहिक भजन और सामुदायिक प्रार्थना का आयोजन किया गया।

कई लोगों की उपस्थित

इस वक्त श्रीराम नखाते, दिलीप गाडगे, सुधाकर आगोले, उकंडराव चौधरी, बालकृष्ण भोंडे, के एन चौधरी, सत्यवान मोरे, निलिमा तोडकर, ममता कापसे, शुभांगी चरडे, मिनाक्षी हींगवे,तेजस्वीनी कुर्वे,सोहम तोडकर, पार्थ तोडकर,सात्विक तोडकर, प्रथमेश कापसे, रितेश भोपे,सुजल ढगे,योगेंद्र गभने,गौरव वंजारी,मकरंद जोगवार,मोहित बावनकर,अनुज पवार,अभिनव राठौड,रोहीत लांजेवार आदि की उपस्थिती थी।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट