राकां एसपी पदाधिकारी सूर्यकांत मोरे पर हक्कभंग कार्रवाई (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

राकां एसपी पदाधिकारी सूर्यकांत मोरे पर हक्कभंग कार्रवाई, नीलम गोर्हे ने पुलिस जांच के दिए आदेश

Neelam Gorhe Order: जामखेड़ सभा में सभापति और सदन पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में राकां एसपी पदाधिकारी सूर्यकांत मोरे के खिलाफ हक्कभंग कार्रवाई और पुलिस जांच के आदेश दिए।

आंचल लोखंडे

Maharashtra politics: नवंबर की शाम 7.30 बजे जामखेड़ नगर परिषद चुनाव प्रचार सभा के दौरान विधान परिषद सभापति, संपूर्ण सभागृह और विधान परिषद सदस्यों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार पार्टी (राकां एसपी) के पदाधिकारी सूर्यकांत मोरे के खिलाफ हक्कभंग कार्रवाई शुरू करने का आदेश उपसभापति नीलम गोर्हे ने दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हक्कभंग प्रस्ताव समिति पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही तय करेगी।

गोर्हे ने बताया कि मोरे का वक्तव्य सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिससे स्पष्ट है कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है। यह मुद्दा विधान परिषद सदस्यों प्रवीण दरेकर और श्रीकांत भारतीय ने उठाते हुए इसे सदन और सभापति का गंभीर अपमान बताया। प्रस्ताव को सत्ता पक्ष, विपक्ष और राकां एसपी के सदस्यों तक ने समर्थन दिया।

मंच पर हंसते रहे पवार और अंधारे

दरेकर ने आरोप लगाया कि जिस मंच से यह अपमानजनक बातें कही जा रही थीं, उस दौरान रोहित पवार और सुषमा अंधारे मौजूद थीं और उन्होंने मोरे को रोकने के बजाय हंसकर समर्थन दिया। अमोल मिटकरी ने मांग की कि ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई हो जिन्होंने मूक समर्थन दिया। श्रीकांत भारतीय ने कहा कि व्यक्तिगत राजनीति अलग है, लेकिन सभापति और सदन का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अन्य सदस्यों अनिल परब, विक्रम काले, राजेश राठोड़, शशिकांत शिंदे, अभिजीत वंजारी, मिलिंद नार्वेकर, कृपाल तुमाने इत्यादि ने भी कड़ी कार्रवाई की वकालत की।

वायरल वीडियो को न प्रसारित करने का निर्देश

उपसभापति गोर्हे ने मीडिया को निर्देश दिया कि वायरल वीडियो को आगे प्रसारित न किया जाए तथा मोरे के वक्तव्य को शब्दशः प्रकाशित न किया जाए। साथ ही हक्कभंग समिति को सशक्त बनाने के लिए नियमों को और कड़ा करने की आवश्यकता भी जताई।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन