वारदात की जगह (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

हवा में हाथ-पैर मार रही पुलिस, व्यापारी को गोली मारने वाले लुटेरों का नहीं मिला सुराग

Nagpur Police: नागपुर में कड़बी चौक पर व्यापारी पर हुए हमले के बाद पुलिस ने जांच तो शुरू कर दी। लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

प्रिया जैस

Nagpur News: कड़बी चौक के समीप मेकोसाबाग परिसर में बुधवार की रात एक व्यापारी को गोली मारकर 50 लाख रुपये लूट लिए गए। इस प्रकरण को 24 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अब भी पुलिस हवा में हाथ-पैर मार रही है। रजनी विहार, मेकोसाबाग निवासी राजू रूपचंद दीपानी (43) कड़बी चौक के समीप ही अनाज का कारोबार करते हैं।

इसके अलावा अन्य व्यापारियों से पैसा जमा करने का भी काम है। पिछले 2 से 3 दिनों में उन्होंने अलग-अलग व्यापारियों से पैसा जमा किया। बुधवार की रात 8.30 बजे के दौरान अपनी दुकान से नोटों के बंडल से भरा बैग लिया। अपनी मोपेड के हैंडिल पर बैग टांगकर घर की ओर जा रहे थे। कड़बी चौक के समीप एसबीआई एटीएम के पीछे बाइक पर सवार 2 लुटेरों ने उनका रास्ता रोका।

पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

पहले चेहरे पर एक रासायनिक स्प्रे मारा। इसके बाद उन पर 3 राउंड फायर किए गए। गोली लगने से जख्मी हुए राजू से नोटों का बैग छीनकर आरोपी भाग निकले। जरीपटका पुलिस सहित क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुटी हैं। कुछ जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हुए हैं लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस ने राजू के यहां काम करने वाले कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।

जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की बात की जा रही है लेकिन जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, पुलिस कुछ भी टिप्पणी करने से बच रही है। टिप के जरिए ही लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्पष्ट हुई है। राजू के कर्मचारियों का सीडीआर खंगाला जा रहा है। इसके अलावा वारदात के समय परिसर में सक्रिय मोबाइल नंबरों के डम्प डेटा की भी जांच की जा रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z