ऑपरेशन नार्कोस, गांजा तस्करी, तस्कर गिरफ्तार (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर RPF का ऑपरेशन नार्कोस: गांधीधाम एक्सप्रेस से 42.86 लाख का गांजा जब्त, ओडिशा के 2 तस्कर गिरफ्तार

Nagpur Operation Narcos: ऑपरेशन नार्कोस के तहत नागपुर मंडल आरपीएफ ने पूर्णा-गांधीधाम एक्सप्रेस से 85.72 किलो गांजा जब्त किया। 42.86 लाख रुपये की खेप के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार हुए।

अंकिता पटेल

Nagpur RPF Ganja Seizure: नागपुर दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन 22974 पूर्णा-गांधीधाम एक्सप्रेस में 42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी 2 अंतरराज्यीय तस्करों नरहरी बेहेरा और कांटी चंदन डोरा को गिरफ्तार किया गया।

ट्रेन में संदिग्ध बैगों के साथ मिले दो युवक, आरपीएफ ने हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर मंडल के तहत गोंदिया एवं नागपुर आरपीएफ की स्पेशल टीम ने एनडीपीएस ड्राइव के दौरान उक्त ट्रेन बी-4 कोच में 2 व्यक्तियों को 4 ट्रॉली बैग और 2 पिट्ठ बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान नरहरी बेहेरा और कांटी चंदन डोरा के रूप में बताई। दोनों ओडिशा के गंजाम जिले के कांसामारी गांव के निवासी हैं।

पूछताछ में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब

दोनों के पास इतना अधिक लगेज होने पर संदेह के आधार पर पूछताछ की गई लेकिन वे सतोषजनक जवाब नहीं दे सके, संदेह बढ़ने पर पूरे सामान की तलाशी ली तो आरपीएफ टीमों के आंखें भी खुली रही गई। सभी बैग में भारी मात्रा में पैकेटबंद रूप से गांजा था।

आरोपियों के पास से कुल 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 42,86,000 रुपये आंकी गई। तुरंत ही दोनों यात्रियों को अरेस्ट कर सारा माल जब्त कर लिया गया। आगे की कार्यवाही के लिए मामला लोहमार्ग पुलिस इतवारी के सुपुर्द कर दिया गया।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज