नाना पटोले (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

'क्षेत्रीय दलों को खत्म कर रही मोदी सरकार', TMC संकट को लेकर नाना पटोले का BJP पर बड़ा हमला

Nana Patole On BJP: टीएमसी में जारी अंदरूनी घमासान के बीच कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बीजेपी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म कर रही है।

आकाश मसने

Nana Patole Attack On BJP: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर मचे सियासी घमासान पर अब महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। पटोले ने आरोप लगाया कि केंद्रीय सत्ता का इस्तेमाल करके मजबूत स्थानीय दलों को तोड़ा जा रहा है।

जेपी नड्डा के पुराने बयान का दिया हवाला

नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक पुराने बयान को याद दिलाते हुए कहा कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत हो रहा है। नाना पटोले ने कहा कि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी किस तरह से दूसरी राजनीतिक पार्टियों को तोड़ते हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद सार्वजनिक रूप से यह ऐलान किया था कि वे देश से सभी स्थानीय और क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म कर देंगे। अब उसी एजेंडे पर देश में काम शुरू हो चुका है।

मोदी सरकार डर दिखाकर तोड़ रही स्थानीय पार्टियां

नाना पटोले ने कहा कि जनभावना को नजर अंदाज करके जिस तरह से बीजेपी और नरेंद्र मोदी की सरकारें डर दिखाकर स्थानीय पाटियां किस तरह तोड़ रहे हैं वो आपने सबने देखा है। देश की जनता को पता चल गया है कि लोकतंत्र को न मानने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की असलियत सही रूप में सामने आना शुरू हो गई है।

राम मंदिर दान चोरी पर क्या बोले नाना पटोले?

अयोध्या के राम मंदिर के दान पात्रों में जमा राशि में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर नाना पटोले ने कहा कि राम मंदिर की समिति ने भी कई बार आरोप लगाया है कि जो पैसे हमने बीजेपी को दिए थे उसका हिसाब हमें नहीं मिला है। नाना पटोले ने आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के नाम पर पैसे जमा होने के बाद बीजेपी उसे राजनीतिक रूप से कैसे इस्तेमाल करती है यह सबको पता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति

हमें मजबूर न करें... मणिपुर में राहत शिविरों में मौतों पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- राज्य को देना होगा जवाब

एन चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने 5 साल के नए कार्यकाल पर लगाई मुहर