नागपुर कन्हान नदी हत्या सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो
नागपुर

रात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर... नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक

Kanhan Bridge Murder: नागपुर की 40 वर्षीय रोशनी उर्फ आशी डे की कन्हान नदी पुल से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस को उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या का संदेह है और मामले की जांच जारी है।

अंकिता पटेल

Boyfriend Murder Suspicion Nagpur: नागपुर शहर में रहने वाली एक दबंग युवती की कन्हान में हत्या होने से खलबली मच गई है। बताया जाता है कि युवती को कन्हान नदी के पुल से नीचे फेंका गया। रविवार देर रात यह वारदात हुई। पुलिस को उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या का संदेह है। उसके गायब होने से संदेह गहराता जा रहा है लेकिन फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

मृतका खामला निवासी रोशनी उर्फ आशी डे (40) बताई गई। आशी डे के कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ संबंध थे। इसके साथ ही वह समाज सेवा भी करती थी। जानकारी के अनुसार रविवार की रात रोशनी अपने बॉयफ्रेंड मोनू बनपिया के साथ घर से निकली थी।

रात 2:15 बजे के दौरान दोनों दोपहिया वाहन पर कन्हान नदी के पुल पर पहुंचे। परिसर में ड्यूटी कर रहे रेलवे के ट्रैकमैन को पुल पर महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने अपने टॉर्च की लाइट पुल पर मारी तो आशी नीचे नदी में गिरती दिखाई दी। 1 व्यक्ति दोपहिया वाहन लेकर भागता दिखाई दिया।

ट्रैकमैन ने दी पुलिस को जानकारी

ट्रैकमैन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही कन्हान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से नदी से शव बरामद किया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया, पहले तो मामला आत्महत्या का होने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन ट्रैकमैन के बयान से पूरा घटनाक्रम सामने आया। जिस समय आशी नदी से नीचे गिरी, वहां दोपहिया वाहन पर एक शख्स मौजूद था। उसने अपना वाहन यू-टर्न लिया और घटनास्थल से भाग निकला।

प्रेमी पर हत्या का शक, CCTV और पुराने विवाद से जांच तेज

पुलिस ने आशी की मां से भी पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आशी रविवार रात मोनू के साथ ही घर से निकली थी। घटना के बाद से मोनू गायब है। पुलिस को उसी पर हत्या का संदेह है। पुलिया से करीब 500 मीटर पहले एक जगह सीसीटीवी कैमरा लगा है। फुटेज में आशी का वाहन घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। ट्रैकमैन और आशी की मां द्वारा दी गई जानकारी इससे मेल खाती है।

आशी का भाई शहर का चर्चित सेंधमार था। उसकी हत्या के बाद से आशी कई आपराधिक तत्वों के संपर्क में आई थी। पुलिस के अनुसार आशी की शिकायत पर प्रतापनगर और कोतवाली थाने में मोनू के खिलाफ दुष्कर्म के 2 मामले दर्ज किए गए थे। दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुके हैं और एमडी बिक्री में भी साथ सक्रिय होने की जानकारी मिली है। मोनू के हाथ लगने के बाद ही हत्या का असली कारण पता चल पाएगा।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई