उड़ानें रद्द (सौजन्य-IANS) 
नागपुर

Nagpur Weather: नागपुर में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली फ्लाइट रद्द, दर्जनों उड़ानें लेट

Delhi-Nagpur flight cancelled: नागपुर में कोहरे का कहर जारी है। दिल्ली रूट पर विजिबिलिटी संकट से एयर इंडिया की दो उड़ानें रद्द हुईं और अन्य उड़ानें घंटों देरी से चलीं।

प्रिया जैस

Nagpur Weather Update: नागपुर में कोहरे का कहर लगातार जारी है। इसका असर अब हवाई सफर में भी दिखने लगा है। हवाई सफर पर इसका प्रतिकूल असर दिखाई दे रहा है। दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने के कारण नागपुर-दिल्ली विमान को रद्द करना पड़ा दिल्ली-नागपुर रूट पर भी देखने को मिला।

दिल्ली से नागपुर आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 415 को कम दृश्यता के कारण रद्द कर दिया गया। वहीं नागपुर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एआई 416 भी रद्द रही। इसके अलावा इसी रूट पर इंडिगो और एयर इंडिया की करीब 7 उड़ानें घंटों की देरी से संचालित हुईं।

इन मार्गों पर दर्जनों उड़ानें लेट

नागपुर-दिल्ली रूट के कारण नागपुर से मुंबई, पुणे, अहमदाबाद रूट भी प्रभावित रहा। इन मार्गों पर एक दर्जन से अधिक उड़ानें विलंब से अपने गंतव्य तक पहुंचीं। मुंबई से नागपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 1 घंटा 12 मिनट देरी से उड़ान भरी और 39 मिनट देरी से नागपुर पहुंची।

भारी ठंड से बदली आम लोगों की दिनचर्या

कन्हान नगर में इन दिनों ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। एक ओर ठंड बढ़ गई है तथा दूसरी ओर दिन छोटे और रातें बड़ी हो गई है। जिससे आम नागरिकों को दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ रहा है। ठंड के कारण लोगों को सुबह का समय धूप सेंकने में ही बित रहा है। हर व्यक्ति ठंड से बचाव के लिए वूलन के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत