नागपुर जयप्रकाशनगर चौक फव्वारा (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर में जल संकट के बीच फव्वारे शुरू करने पर मनपा की किरकिरी, कुछ ही देर में बंद करने के निर्देश

Jayprakash Nagar Fountain: नागपुर में जल संकट के बीच जयप्रकाशनगर चौक का बंद पड़ा फव्वारा शुरू करने पर मनपा को आलोचना का सामना करना पड़ा। प्रमुख स्थानों पर लगे फव्वारों को बंद रखने के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • नागपुर के जयप्रकाशनगर चौक पर बंद पड़ा फव्वारा मनपा के उद्यान विभाग ने तीन दिनों के भीतर दोबारा शुरू कराया।

  • स्थानीय नागरिकों ने सोशल मीडिया पर फव्वारे की समस्या उठाई थी, जिसके बाद स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने पहल की।

  • फव्वारा शुरू होने के बाद जल संकट के बीच पानी के इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे।

  • आलोचनाओं के बाद शिवानी दाणी ने शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे फव्वारों को बंद रखने के निर्देश जारी किए।

Nagpur Water Shortage: नागपुर महानगरपालिका हमेशा ही अपनी कार्यप्रणाली के कारण सुर्खियों में रहती है। अब तक इसके कई उदाहरण उजागर हुए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी अजीबोगरीब किस्सा उजागर हुआ जिसमें जल संकट के बीच बंद पड़ा फव्वारा शुरू करने का उत्साह दिखाया गया किंतु जल संकट के दौर में इस तरह से उत्साह से कड़ी टीका टिप्पणी होने की संभावना के चलते तुरंत ही निर्देश बदल दिए गए।

उद्यान विभाग की मानें तो शहर के सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्य और स्वच्छता को संवारने के उद्देश्य से महानगरपालिका लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में बंद पड़े जयप्रकाशनगर चौक पर फव्वारे की समस्या को महानगरपालिका के उद्यान विभाग के समन्वय से सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया है और फव्वारे को पुनः चालू कर दिया गया है। रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी और पानी के आकर्षक प्रवाह से परिसर की सुंदरता में एक बार फिर इजाफा होने की खुशी जताई गई।

सोशल मीडिया पर उठाए गए मुद्दे का असर

उद्यान विभाग के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय नागरिकों द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के बाद महानगरपालिका की स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने मामले का व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लिया, उन्होंने उद्यान विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य का लगातार फॉलोअप किया। इसके परिणामस्वरूप प्रशासन ने मात्र 3 दिनों के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर फव्वारे को फिर से शुरू करने में सफलता हासिल की। इस कार्य के लिए संबंधित विभागों ने भी तत्परता से सहयोग दिया।

जल संकट के मद्देनजर फव्वारे रहेंगे बंद

जयप्रकाशनगर चौक पर फव्वारे शुरू करने के बाद सोशल मीडिया पर जल संकट से जोड़कर कई टिप्पणियां उजागर होने लगीं जिसके चलते थोड़ी ही देर बाद ही आगामी दिनों में पानी की संभावित कमी को देखते हुए शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर लगे फव्वारे बंद रखने के निर्देश स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी ने जारी कर दिए।

उन्होंने बताया कि शहर के कुछ स्थानों के फव्वारे बंद रहेंगे लेकिन आकस्मिक और प्रासंगिक देखभाल तथा मरम्मत (मेंटेनेंस) के उद्देश्य से इन्हें बीच-बीच में कुछ समय के लिए ही संचालित किया जाएगा।

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार