बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम, नागपुर आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

Trains Affected December 202: बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत 6 से 18 दिसंबर 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा।
nagpur trains affected december 2026 railway block
नागपुर ट्रेनें प्रभावित (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत 6 से 18 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा।

  • पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 10 से 14 दिसंबर तक 3 घंटे और सीएसएमटी-हावड़ा मेल 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

  • कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 13, 14 और 15 दिसंबर को एक घंटे विलंब से चलेगी।

Nagpur Train Update: बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के अंतिम चरण के अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए 6 से 18 दिसंबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग तथा चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा।

इसके चलते कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें नागपुर से गुजरने वाली गाड़ियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, नागपुर आने वाली ट्रेनों में 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद 3 घंटे और 12809 एक्सप्रेस सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस 2.30 घंटे 10 से 14 दिसंबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से देरी से रवाना होंगी।

nagpur trains affected december 2026 railway block
26 नवंबर को नागपुर में होगा वॉक फॉर संविधान, भारी संख्या में शामिल होने की संविधान प्रेमियों से अपील

दिसंबर में नागपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 13, 14 और 15 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से रवाना होगी। 11 व 12 दिसंबर को 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3.15 घंटे, 14 दिसम्बर को 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस 4.15 घंटे, 15 दिसम्बर को 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 4.30 घंटे की देरी से रवाना की जायेंगी।

nagpur trains affected december 2026 railway block
महाराष्ट्र में मौसम के दो रंग! कहीं ठंड तो कहीं बारिश के आसार, नागपुर में AQI 312; जानें मुंबई-पुणे का हाल

आजाद हिंद और शिवनाथ एक्सप्रेस भी शामिल

वहीं 7 से 18 दिसबंर 2026 तक 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के अलावा 10 व 12 दिसंबर को 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना और 12 व 14 दिसंबर को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।