मध्य प्रदेश के सागर में नागपुर के यात्रियों की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 घायल

Nagpur Pilgrims Accident: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बम्होरी तिगड्डा के पास नागपुर के तीर्थयात्रियों की टेम्पो ट्रैवलर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
nagpur pilgrims mini bus accident sagar madhya pradesh
(सोर्सः सोशल मीडिया)नागपुर एक्सिडेंट
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मध्य प्रदेश के सागर जिले में बम्होरी तिगड्डा के पास नागपुर के तीर्थयात्रियों की टेम्पो ट्रैवलर ट्रक से टकरा गई।

  • शनिवार सुबह करीब 4.30 बजे हुए हादसे में नागपुर निवासी द्वारका मरसकोल्हे की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए।

  • ट्रक चालक ने बिना संकेत दिए अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही टेम्पो ट्रैवलर उससे टकरा गई।

Nagpur Mini Bus Accident: तीर्थयात्रा कर वापस लौट रहे नागपुर के यात्रियों की मिनी बस का मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

जख्मियों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक नागपुर निवासी द्वारका मरसकोल्हे बताए गए। पुलिस के अनुसार नागपुर निवासी सुनील तोडासे अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ टेम्पो ट्रैवलर क्र. एम.एच.27-बी.एक्स.9665 से तीर्थ यात्रा पर गए थे। उनके मामा मूलचंद मरसकोल्हे वाहन चला रहे थे।

टेम्पो ट्रैवलर ट्रक से टकरा गया

सभी लोग मथुरा-वृंदावन और आगरा से दर्शन कर वापस नागपुर लौट रहे थे। शनिवार की सुबह 4.30 बजे बम्होरी तिगड्डा के पास आगे रिपाट पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं चल रहे ट्रक एम.एच.40-सी.एम.9569 के चालक ने बिना कोई संकेत दिए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा टेम्पो ट्रैवलर ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक मूलचंद मरसकोल्हे और उनके बाजू में बैठे उनके पिता द्वारका मरसकोल्हे को गंभीर चोटें आई।

nagpur pilgrims mini bus accident sagar madhya pradesh
आसमान में दिखेगा भारतीय वायु सेना का शौर्य, नागपुर में आज से 'एयर फेस्ट 2026' का आयोजन

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इसके अलावा वाहन में सवार अन्य यात्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह 8.10 बजे द्वारका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों में नेनेवर किरनाके, काशीराम किरनाके, कमला डोहारे, दुग्गु उर्फ उत्कर्ष किरनाके, राधा, अशोक सोयाम, सुनीता गोंड, नेनेश्वर किरनाके, पूनम, सुजीत गोंड, विशाखा उइके तुलसीराम मसराम, सरोज परतेती, हरीसिंह परतेती, अंजली ग्वालवंशी, मेमवती यादव, पति रामकुमार यादव, सीमा मडावी, मनोज मडावी को चोटें आई हैं। इन सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

nagpur pilgrims mini bus accident sagar madhya pradesh
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम, नागपुर आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित

10 दिन पहले निकले थे तीर्थयात्रा पर

सुनील तोडासे ने बताया कि सभी लोग करीब 10 दिन पहले नागपुर से तीर्थयात्रा पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने खाटू श्याम, सालासर, सांवरिया सेठ, अजमेर, पुष्कर, मथुरा, वृंदावन, आगरा, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन किए।

इसके बाद वे नागपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि सागर पहुंचने से पहले ललितपुर बॉर्डर पर सभी ने रुक कर चाय पी थी। उन्होंने वाहन चालक से आराम करने के लिए भी कहा था, लेकिन चालक ने वाहन चलाना जारी रखा। पुलिस ने सुनील तोडासे की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।