एयरलाइंस ने बढ़ाई टिकट की दर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

‘हवाई’ किराये ने उड़ाए होश! नागपुर-मुंबई फ्लाइट का किराया ₹23,000 पार, दिल्ली-पुणे भी हुआ महंगा

Chhath Puja Flight Fares: छठ पर्व और दीवाली जैसे त्योहारी मौसम में नागपुर से मुंबई, दिल्ली और पुणे की हवाई यात्रा आम लोगों के लिए बेहद महंगी साबित हो रही है।

प्रिया जैस

Nagpur Mumbai Flight Fare: छठ जैसे त्योहार पर भी एयरलाइंस ने यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। जिस तरह बाहर से आने के लिए यात्रियों को एयरलाइंस की मनमानी का शिकार होना पड़ा उसी तरह यहां से जाने के लिए भी उन्हें महंगी टिकट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 26 की तरह 27 अक्टूबर के लिए भी हवाई किराये में काफी अधिक बढ़ोतरी की गई है।

27 को नागपुर से मुंबई का एयर इंडिया के विमान का किराया 23,964 रुपये पर पहुंच चुका है। वहीं इंडिगो का किराया 21,431 रुपये बताया जा रहा है। मुंबई की तरह ही पुणे का किराया 18,000 रुपये से ऊपर चल रहा है। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 21,196 रुपये की टिकट खरीदनी पड़ रही है। कंपनियों द्वारा 28 अक्टूबर तक इसी तरह का किराया वसूला जायेगा।

चुकाना पड़ता है 4 गुना से अधिक

सामान्य दिनों में 5,000 से 6,000 रुपये रहने वाली टिकटों के लिए यात्रियों को अभी 4 गुना से अधिक कीमतें चुकानी पड़ रही है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि एयरलाइंस द्वारा टिकटों की कीमतों को लेकर की जाने वाली मनमानी पर सरकार का बस भी नहीं चलता। सरकार है कि बस त्योहार के पहले दावे ही करती रह जाती है और एयरलाइंस कंपनियां त्योहारों पर अपना जमकर मुनाफा कमा लेती हैं।

परेशानी : सड़क पर 2 लाइनों में बसें

निजी बस संचालकों की मनमानी फिर शुरू हो गई है। विविध इलाकों में बसों को 2 लाइनों में खड़ा देखा जा सकता है। इससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित हो जाता है। लापरवाह बस संचालकों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना

Rahul Gandhi Indore: आज छात्रों की गूंज में युवाओं से राहुल गांधी का सीधा संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी बात