बढ़ी निजी जेट चार्टर की आवाजाही (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur अधिवेशन से बढ़ी निजी जेट चार्टर की आवाजाही, एयरपोर्ट की कमाई में आया भारी उछाल

Nagpur Winter Session Boost: नागपुर अधिवेशन और इंडिगो संकट के बीच निजी जेट चार्टर की आवाजाही दोगुनी। एयरपोर्ट पर 8–10 चार्टर विमानों की लैंडिंग, नाइट पार्किंग से बढ़ी कमाई।

प्रिया जैस

Airport Revenue Nagpur: नागपुर में इस समय चल रहे इंडिगो संकट व उपराजधानी में शीत सत्र अधिवेशन होने से नागपुर एयरपोर्ट पर निजी जेट चार्टर विमानों की आवाजाही बढ़कर दुगुनी हो गई है। शीत सत्र के लिए मंत्री, अधिकारियों और बिजनेसमैन का आना-जाना लगातार जारी है।

इसके चलते इन दिनों एयरपोर्ट पर अलग-अलग कलर्स के जेट चार्टर फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ हो रहा है। वहीं इनकी नाइट पार्किंग से एयरपोर्ट प्रशासन को अच्छा खासा रेवेन्यू भी मिल रहा है। सामान्य दिनों में एयरपोर्ट में मुश्किल से 3 से 4 चार्टर विमान उतरते हैं, जो अब बढ़कर 8-10 से ज्यादा हो गये हैं।

सोमवार तक दिखेगा नजारा

इस बार अधिवेशन एक सप्ताह का होने की वजह से एयरपोर्ट पर चार्टर विमानों का नजारा सोमवार तक इसी तरह नजर आएगा। अधिवेशन के दौरान बिजनेसमैन और दूसरे राज्यों के मंत्रियों का आना भी होता है।

वैसे भी इस समय शहर में बढ़ते व्यापार के कारण काफी मात्रा में उद्योजकों का अपने निजी विमानों से आना-जाना होता है। वहीं यहां बढ़ती एमआरओ की सुविधा के कारण हर दिन कोई न कोई विदेशी डेलीगेट्स का दौरा हो रहा है। अब नागपुर तेजी से एविएशन सेक्टर में बढ़ता जा रहा है।

ट्रेन से पहुंच रहे कार्यकर्ता

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को झटका दिये जाने के चलते इस बार विधायकों व कार्यकर्ताओं को ट्रेन का सहारा लेना पड़ा। वैसे पहले की तुलना में स्थिति अब सामान्य होने से कुछ कार्यकर्ता, अधिकारी व उद्योजक शेड्यूलिंग फ्लाइट से भी जाना-आना कर रहे हैं।

इसके चलते इस समय मुंबई, दिल्ली व पुणे की फ्लाइट्स हाउसफुल चलने की जानकारी भी सूत्रों द्वारा दी जा रही है। फ्लाइट्स हाउसफुल होने से जहां टिकटों के रेट बढ़े हुए हैं वहीं एयरलाइंस जमकर मुनाफा भी कमा रही हैं। मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी 6 फ्लाइट्स रद्द रहीं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें