रेत नीलामी (फाइल फोटो) 
नागपुर

3 साल बाद हुई रेत घाटों की नीलामी, सरकार की झोली में 44 करोड़, अब रेत होगी ‘सोने’ जैसी महंगी!

Sand price hike Maharashtra: 3 साल बाद नागपुर में रेत घाटों की नीलामी से प्रशासन को 44.39 करोड़ की कमाई हुई है। इससे रेत महंगी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

प्रिया जैस

Nagpur Sand Mining Revenue: 3 साल बाद रेत घाटों की नीलामी की गई। प्रशासन ने 3 तहसीलों के 23 घाटों की नीलामी की है और इससे प्रशासन को 44.39 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। प्रशासन द्वारा निर्धारित दर से करीब 5 गुना अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। इससे रेत महंगी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। रेत की कीमतों पर नियंत्रण रखने की मांग हो रही है।

जिले के 43 घाटों में से 23 घाटों की नीलामी की गई। इन घाटों की नीलामी एक साल के लिए की गई। मौदा तहसील के 9 घाटों की नीलामी की गई। इनमें से संबंधित ठेकेदारों को 60,462 ब्रास रेत बेचने की अनुमति होगी। इन घाटों की आरक्षित मूल्य (अपसेट प्राइस) 3,62,77,200 तय की गई थी लेकिन नीलामी में इनकी बिक्री 18 करोड़ 8 लाख में हुई।

रामटेक तहसील में 8 घाटों का मूल्य

इसी प्रकार रामटेक तहसील के 8 घाटों का आरक्षित मूल्य 3,84,12,360 रुपये तय किया गया था। वास्तव में इससे 18,50,75,400 रुपये प्राप्त हुए। इसमें 64,020 ब्रास रेत बेची जा सकेगी। वहीं सावनेर के 6 रेत घाटों की नीलामी 7,88,60,840 रुपये में हुई। इन घाटों की आरक्षित मूल्य 98,45,280 रुपये तय की गई थी। इन घाटों से 16,498 ब्रास रेत का उत्खनन किया जा सकेगा।

अधिक कीमत पर बिक्री

पिछली बार सरकार ने रेत की कीमत 600 रुपए प्रति ब्रास तय की थी। लेकिन नीलामी के अनुसार रेत की औसत कीमत 3,000 रुपए प्रति ब्रास होने की संभावना है, इसलिए सामान्य नागरिकों को रेत महंगी दरों पर खरीदनी पड़ेगी। इसका असर घर निर्माण पर पड़ेगा और नागरिकों को महंगे घर खरीदने का डर व्यक्त किया जा रहा है।

तहसील-वार नीलामी विवरण (जिले में कुल घाट 43)

तहसील घाटों की संख्या रेत (ब्रास) तय कीमत नीलामी कीमत
मौदा 9 60,462 ₹3.62 करोड़ ₹18.08 करोड़
रामटेक 8 64,020 ₹3.84 करोड़ ₹18.50 करोड़
सावनेर 6 16,498 ₹0.98 करोड़ ₹7.88 करोड़
कुल (जिला) 23 (43 में से) 1,40,980 ₹8.44 करोड़ ₹44.39 करोड़

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट