नागपुर क्राइम ब्रांच (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

चोर है या रॉकस्टार? 50 हजार के जूते और फाइव स्टार होटल में ऐश; नागपुर पुलिस अब लगाएगी मकोका!

Nagpur Crime Branch News: नागपुर के शातिर चोर रजनीकांत पर मकोका की तैयारी! 3 करोड़ की चोरी के बाद 50 हजार के जूते और फाइव स्टार होटलों में उड़ाए पैसे। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर में सदर थानांतर्गत राजनगर के शिर्के लेआउट में रहने वाले पेट्रोल पंप व्यवसायी बलजिंदर सिंह नय्यर के घर से 3 करोड़ रुपये का माल चोरी करने वाले चोर रजनीकांत केशव चानोरे (25) और उसके साथी प्रताप गोपाल उरकुड़े (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रजनीकांत के खिलाफ सेंधमारी के कई मामले दर्ज हैं। उस पर नकेल कसने के लिए पुलिस अब मकोका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

रविवार को सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी। चर्चा में ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी और डीसीपी क्राइम राहुल माकणीकर भी उपस्थित थे। सीपी ने बताया कि रजनीकांत के खिलाफ सेंधमारी के कई मामले दर्ज हैं। वह नागपुर शहर में 9, चंद्रपुर में 9 और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव व भिलाई में 2 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

अब तक 22 मामलों की जानकारी सामने आई है। सीपी ने बताया कि उसे एशो-आराम की जिंदगी पसंद है। इसके पहले भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह दोबारा वारदातों में सक्रिय हो जाता है। उसकी गतिविधियों पर रोकथाम करना आवश्यक है, इसीलिए बीएनएस व अन्य प्रचलित धाराओं के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई की जाएगी।

3.34 करोड़ रुपये का माल जब्त

नय्यर के घर पर हुई चोरी की वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दोपहर के समय रजनीकांत एक जगह पर रेकी करता दिखाई दिया। उसके हुलिये और गतिविधियों से पुलिस ने पहचान कर ली। रजनीकांत ने पिपला रोड पर स्थित एक सोसाइटी में फ्लैट किराये पर लिया था लेकिन वारदात के दूसरे दिन से ही वह गायब था।

उसे पकड़ने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। यूनिट-1 के इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर भेदोड़कर के नेतृत्व में 3 टीमें साइबर पुलिस की मदद से लगातार रजनीकांत की गतिविधियों पर नजर बनाए हुई थी। वारदात को अंजाम देते ही रजनीकांत और प्रताप पहले विमान से दिल्ली गए।

वहां से अहमदाबाद और फिर मुंबई। इस दौरान दोनों फाइव स्टार होटलों में रुके। वेटर और अन्य लोगों को हजारों रुपये की टिप दी। आखिरी लोकेशन उनका पिंपरी-चिंचवड़ में मिला और पुलिस दस्ते ने उन्हें दबोच लिया। आरोपी से 1228 ग्राम सोना, 197 ग्राम के हीरेजड़ित जेवरात और 32।97 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

घर पर ही गलाता है सोना

पुलिस ने रजनीकांत के फ्लैट की जांच की तो सभी चौंक गए। अलमारी में 50-50 हजार रुपये के 5 जोड़ी जूते मिले। इसके अलावा महंगी घड़ी और अन्य ब्रांडेड वस्तुएं भी मिलीं। वारदात को अंजाम देते ही वह पर्यटन स्थलों पर घूमने निकल जाता है। उसकी लाइफ स्टाइल से कोई अनुमान नहीं लगा पाता कि वह चोर है। चोरी के बाद वह अपने फ्लैट में ही सोना गलाता है। इसके लिए उसने सोना गलाने के साहित्य भी खरीदे थे।

भेदोड़कर के नेतृत्व में एपीआई राजाभाऊ जाधव, सचिन भोंडे, पीएसआई ओमप्रकाश कोठे, विवेक झिंगरे, एएसआई विनोद देशमुख, हेड कांस्टेबल नितिन वासनिक, हेमंत लोणारे, रवि अहिर, सुनीत गुजर, शरद चांभारे, सुशांत सोलंके, मनोज टेकाम, रितेश तुमडाम, रवींद्र खेडकर, कुणाल गेडाम, स्वप्निल खोड़के, नितिन बोपुलवार, मंगेश बोरकुटे, अजमत शेख और अन्य ने यह कार्रवाई की।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा