नागपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
नागपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, नागपुर से सफर करने वालों के लिए अलर्ट! यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल

Nagpur Trains Cancelled: दक्षिण-पूर्व रेलवे के झारसुगुड़ा यार्ड में रीमॉडलिंग के चलते 27 नवंबर से मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण नागपुर मंडल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द और प्रभावित रहेंगी।

प्रमोद यादव

Indian Railways Mega Block: दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग के लिए 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक 18 दिवसीय प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और 15 दिसंबर को 10 घंटे के नॉन-लिया जायेगा।

इसके बाद 16 और 17 दिसंबर को 2 दिवसीय पोस्ट-एनआई इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लाकम कार्य होगा।

इससे मध्य रेल नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी। इससे हजारों यात्रियों परेशान होंगे।

27 नवंबर से शुरू होगा काम

दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल स्थित झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग के लिए 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा। इसके बाद 15 दिसंबर को 10 घंटे का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। 16 और 17 दिसंबर को दो दिवसीय पोस्ट-एनआई इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है।

रेलवे के इस इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। इनमें कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग और समय में भी परिवर्तन हो सकता है।

नागपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी असर

झारसुगुड़ा में होने वाले इस काम का असर मध्य रेल के नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा। निर्धारित तारीखों में कुछ सेवाएं रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सलाह है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और शेड्यूल जरूर जांच लें। लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रभावित होने से हजारों यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित होने की संभावना है।

रद्द की गई ट्रेनें

ट्रेन नंबरकहां से कहां तकतिथि
12222हावड़ा - पुणे26 नवंबर, 3 दिसंबर एवं 12 दिसंबर
12221पुणे - हावड़ा28 नवंबर, 5 दिसंबर एवं 14 दिसंबर
12129पुणे - हावड़ा14 दिसंबर
12130हावड़ा - पुणे16 दिसंबर
12262हावड़ा - मुंबई दुरंतो7, 14 एवं 16 दिसंबर
12261मुंबई - हावड़ा दुरंतो8, 15 एवं 17 दिसंबर
12834हावड़ा - अहमदाबाद14 दिसंबर
12833अहमदाबाद - हावड़ा17 दिसंबर
20822संतरागाछी - पुणे5 एवं 12 दिसंबर
20821पुणे - संतरागाछी7 एवं 14 दिसंबर
22846हटिया - पुणे7 एवं 11 दिसंबर
22845पुणे - हटिया9 एवं 13 दिसंबर
12949पोरबंदर - संतरागाछी11 दिसंबर
12950संतरागाछी - पोरबंदर13 दिसंबर
12767नांदेड़ - संतरागाछी14 दिसंबर
12768संतरागाछी - नांदेड़16 दिसंबर
2512कामाख्या - एलटीटी5 एवं 12 दिसंबर
22511एलटीटी - कामाख्या8 एवं 15 दिसंबर
22358गया - एलटीटी9 दिसंबर
22357एलटीटी - गया11 दिसंबर
12151एलटीटी - शालीमार9 एवं 10 दिसंबर
12152शालीमार - एलटीटी11 एवं 12 दिसंबर
12812हटिया - एलटीटी11 एवं 12 दिसंबर
12811एलटीटी - हटिया13 एवं 14 दिसंबर
12101एलटीटी - शालीमार14 दिसंबर
12102शालीमार - एलटीटी16 दिसंबर
7007चालापल्ली - दरभंगा28 नवंबर, 5, 8 एवं 12 दिसंबर
17008दरभंगा - चालापल्ली1, 8, 11 एवं 15 दिसंबर
13425मालदा टाउन - सूरत5 एवं 12 दिसंबर
13426सूरत - मालदा टाउन7 एवं 14 दिसंबर
22905ओखा - शालीमार13 दिसंबर
22906शालीमार - ओखा15 दिसंबर

यात्रियों को पहले से बनानी होगी योजना

मध्य रेल नागपुर मंडल से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी। त्योहारी और व्यस्त यात्रा अवधि के बीच ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन या यात्रा के अन्य साधनों की व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की तारीखवार सूची जारी हो गई है। यात्रियों के लिए यह स्पष्ट होगा कि किस ट्रेन पर किस दिन असर पड़ेगा।

PM नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का किया उद्घाटन, 6G और AI सेक्टर पर फोकस, नाना पाटेकर को किया याद

नाना पाटेकर की आर्मी में एंट्री थी मुश्किल! एक मुलाकात ने बना दिया काम, सेहत खराब होने के बाद भी डटे रहे

भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल अभिनेता, योगी से DK शिवकुमार तक, नेताओं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर