नवनिर्वाचित सभापतियों ने संभाला कार्यभार (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर मनपा में 'विमेन पावर'! 3 अहम समितियों की कमान महिला सभापतियों के हाथ, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

Nagpur Municipal Corporation Committees: नागपुर मनपा की 3 विशेष समितियों के सभापतियों ने संभाला पदभार! निधि तेलगोटे, रूतिका मसराम और सारिका नंदुरकर को मिली कमान। बसपा की हर्षला जायसवाल बनीं पक्ष नेता।

प्रिया जैस

Rutika Masram Slum Housing: नागपुर महानगरपालिका की 3 विशेष समितियों के नवनिर्वाचित सभापतियों ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। मनपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में इन पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान निधि तेलगोटे ने विधि (कानून) विशेष समिति, रूतिका मसराम ने गलिच्छ बस्ती (स्लम) उन्मूलन एवं आवास विशेष समिति और सारिका नंदुरकर ने महिला एवं बाल कल्याण विशेष समिति के सभापति पद की कमान संभाली। इस अवसर पर महापौर नीता ठाकरे, उपमहापौर लीला हाथीबेड, सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

समितियों के माध्यम से देंगे न्याय

पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी और पूर्व महापौर नंदा जिचकार ने भी नवनियुक्त सभापतियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी सभापति समितियों के माध्यम से लोगों को न्याय देने का काम करेंगे। समारोह में समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशनी तेलगोटे, सरकारी वकील नितिन तेलगोटे और विधि अधिकारी सूरज परोचे भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्थापत्य एवं परियोजना विशेष समिति की सभापति अश्विनी जिचकार और खेल विशेष समिति की सभापति दर्शनी धवड़ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही विभिन्न समितियों के सदस्य और नगरसेवक जिनमें एडवोकेट संजयकुमार बालपांडे, धनश्री देशपांडे, संदीप गवई और मनोज साबले सहित कई अन्य पार्षद भी शामिल हुए।

हर्षला जायसवाल ने संभाली पक्ष नेता की जिम्मेदारी

नागपुर मनपा मुख्यालय स्थित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यालय में सोमवार को हर्षला संजय जायसवाल का पक्ष नेता के रूप में पदग्रहण समारोह हुआ। विशेषत: इसमें सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नई पक्ष नेता को शुभकामनाएं दीं।

पदग्रहण समारोह के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनील डोंगरे ने पार्टी कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने हर्षला जायसवाल को पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि हर्षला जायसवाल के नेतृत्व में नागपुर के बहुजन समाज की सभी समस्याओं को हल करने का ठोस प्रयास किया जाएगा।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी