शपथग्रहण में भाजपा के होर्डिंग पर विकास ठाकरे (सौजन्य-एक्स) 
नागपुर

बाप तो बाप रहेगा! भाजपा के 'विजय' होर्डिंग पर विकास ठाकरे की फोटो देख चकराए कार्यकर्ता, नागपुर में मचा बवाल

Nagpur Mayor Swearing-in Ceremony: भाजपा के 'रण भी जीता, मन भी जीता' होर्डिंग पर कांग्रेस विधायक विकास ठाकरे की फोटो! गलती या रणनीति? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

प्रिया जैस

Vikas Thakre BJP Backdrop: अवसर था भाजपा की महापौर और उपमहापौर के पदग्रहण समारोह का। मनपा में आयोजित समारोह के लिए मंच तैयार किया गया था और मंच के बैकड्रॉप पर जो होर्डिंग लगा था उसकी थीम थी ‘रण भी जीता, मन भी जीता।’

इस होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के आला नेताओं, महायुति में शामिल दलों के नेता एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की तस्वीरों की कतार में भाजपा विधायकों कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, प्रवीण दटके, संदीप जोशी की तस्वीरें भी लगी हुई थीं। इसी क्रम में अंतिम फोटो कांग्रेस विधायक व शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे का भी लगा हुआ था।

भाजपा पदाधिकारियों के होर्डिंग में कांग्रेस के ठाकरे की तस्वीर देखते ही उपस्थित भाजपा व कांग्रेस नगरसेवकों व कार्यकर्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर ही शुरू हो गया। यह गलती थी या फिर तयशुदा निर्णय, किसी की समझ में नहीं आ रहा था। बताते चलें कि भाजपा ने मनपा चुनाव में 102 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया हुआ है। उसने चौथी बार अपना भगवा मनपा में लहराया है।

जमकर वायरल हुआ वीडियो

भाजपा के बैकड्रॉप पर अपने नेता की तस्वीर देखने के बाद तो आश्चर्यचकित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में से कुछ ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। ‘बाप तो बाप रहेगा...’ वाले बैकग्राउंड सांग के साथ वह बैकड्रॉप वायरल किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विकास ठाकरे की लोकप्रियता के चलते भाजपा को ऐसा करना पड़ा।

इधर, भाजपा सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर ने ठाकरे की तस्वीर लगाने का समर्थन करते हुए बड़े दिल से बताया कि ठाकरे कांग्रेस के शहराध्यक्ष हैं और विधायक भी हैं। उन्हें पदग्रहण समारोह का आमंत्रण दिया गया था। वे आने वाले थे, इसलिए बैकड्रॉप पर उनकी तस्वीर लगाई लेकिन उत्तर नागपुर के विधायक नितिन राऊत और भाजपा के मित्र दल शिंदे सेना व राकां अजीत पवार गुट के शहराध्यक्षों की फोटो क्यों नहीं लगाई, के सवाल का उनके पास कोई जवाब नहीं था। फिलहाल सिटी के राजनीतिक महकमे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट