स्टार एयरलाइन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर-नांदेड़ के बीच 'उड़ान' को हरी झंडी! 31 मार्च से शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट; पढ़ें पूरा शेड्यूल

Nagpur Nanded Flight: नागपुर-नांदेड़ सीधी उड़ान 31 मार्च से शुरू। स्टार एयरलाइन सप्ताह में 5 दिन भरेगी उड़ान। सिख श्रद्धालुओं और व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत। पढ़ें समय सारणी।

प्रिया जैस

Hazur Sahib Nanded Pilgrimage: आखिर वह घड़ी आ ही गई जिसका नागपुर के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार नागपुर और नांदेड़ के बीच हवाई सेवा को हरी झंडी मिल ही गई। 31 मार्च से दोनों शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की जा रही है।

पिछली बार की तरह ही क्षेत्रीय विमानन कंपनी स्टार एयरलाइन ने ही इस बारे में घोषणा की है। पिछली बार की गई घोषणा के बाद से अब तक इंतजार कर रहे यात्रियों का कहना है कि बस इस बार की घोषणा पिछली बार जैसे हवा-हवाई न निकले तो काफी अच्छा होगा।

सिख संगत को होगी सहूलियत

जानकारी के अनुसार नांदेड़ से फ्लाइट सुबह 11.20 बजे उड़ान भरेगी और नागपुर में दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह नागपुर से फ्लाइट 12.40 को उड़ान भरकर दोपहर 1.30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी। इसमें समय लगभग 50 मिनट से 1 घंटा 30 मिनट लगेगा।

फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन उपलब्ध रहेगी। यह सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को उड़ान भरेगी। नांदेड़ में गोदावरी नदी के तट पर स्थित तख्त सचखंड हजूर अबचलनगर साहिब सिखों के 5 पवित्र तख्तों में से एक है। यहां पूरे देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। यह फ्लाइट शुरू होने से यहां के सिख संगत और श्रद्धालुओं को दर्शन करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

इसके साथ ही यह सेवा व्यापारियों, पर्यटकों और छात्रों के लिए बहुत सुविधाजनक होगी। स्टार एयर 76 सीटों वाले एम्ब्रेयर-175 विमान से यह सेवा संचालित करेगी। इसका शुरुआती किराया 2,500-3,000 रुपये के आसपास रह सकता है। इसके अलावा 31 मार्च से ही नांदेड़-गोवा (मोपा) सीधी उड़ान भी शुरू हो रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश