नागपुर आत्महत्या, नंदनवन घटना,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, डिप्रेशन से जूझ रही बेटी संग मां ने दी जान; इलाके में पसरा सन्नाटा

Nagpur Suicide Case News: नागपुर के नंदनवन में मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। नवजात की मौत के बाद बेटी डिप्रेशन में थी, घटना से इलाके में शोक और पुलिस जांच जारी है।

अंकिता पटेल

Nagpur Nandanvan Incident: नागपुर नंदनवन थाना क्षेत्र में मां-बेटी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों में व्यंकटेशनगर निवासी संगीता औराम ढबाले (52) और उनकी बेटी ओमनगर सक्करदरा निवासी आकांक्षा लोकेश ब्रहमे (29) का समावेश है।

संगीता शिक्षिका थीं, जबकि आकांक्षा ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और गृहिणी थी। जानकारी के अनुसार आकांक्षा के पति लोकेश इंजीनियर हैं करीब 2 महीने पहले प्रसव के दौरान उनके नवजात शिशु की मृत्यु हो गई थी, जिससे आकांक्षा गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उनकी मां संगीता उसे अपने घर ले आई थीं।

बेटी की मानसिक स्थिति से संगीता भी तनाव में रहने लगी थीं। गुरुवार रात दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया और फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह लोकेश ने आकांक्षा के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिसाद नहीं मिला। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ व्यंकटेशनगर स्थित घर पहुंचे।

दरवाजा अंदर से बंद था। दस्तक और आवाज देने पर भी प्रतिसाद नहीं मिला, खिड़की से भीतर झांकने पर दोनों फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दीं। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पति के साथ हुई थी हाथापाई

आत्महत्या से पहले दोनों ने सुसाइड नोट भी लिखा। सगीता ने लिखा कि वे अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही है और किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। आकांक्षा ने अपने नोट में लिखा कि उनका अंतिम संस्कार मौदा स्थित पैतृक गांव में किया जाए और उन्हें भी किसी से कोई शिकायत नहीं है।

ऐसे में आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं बल रहा लेकिन इस घटना के बाद संगीता और आकांक्षा के परिजन और रिश्तेदारों में रोष फैला हुआ है, परिवार के लोग पति लोवेषा पर प्रताड़ना के आरोप लगा रहे है।

बताया जाता है कि अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर पहुंचे लोकेश पर लोगों का गुस्सा फूटा, कुछ रिश्तेदारों ने गाली-गलौज करें, तो कुछ ने मारपीट भी की, लेकिन नंदनवन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। बताया जाता है कि आकांक्षा और लोकेश के बीच संबंध बिगड़ गए थे। बच्चे का हादसा होने पर स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी। इसी वजह से आकांक्षा अपनी मां के घर रहने आई थी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह