प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

एक बूथ पर होंगे अधिकतम 900 वोटर्स, चुनाव आयुक्त ने जारी किए दिशानिर्देश

Maharashtra News: नागपुर मनपा चुनाव की प्रभाग रचना पर आपत्तियों की सुनवाई अभी बाकी है। वहीं चुनाव आयुक्त ने हर बूथ पर 800-900 वोटर्स की सीमा तय कर दी है। प्रक्रिया में असमंजस कायम है।

आकाश मसने

Maharashtra Nikay Chunav News: नागपुर मनपा चुनाव को लेकर चल रही प्रक्रिया के अनुसार अभी प्रारूप प्रभाग रचना पर आपत्ति और सुझावों का दौर भी खत्म नहीं हो पाया कि राज्य के चुनाव आयुक्त की ओर से बूथ पर वोटर्स की अधिकतम संख्या को लेकर दिशानिर्देश जारी कर दिए गए। आश्चर्यजनक यह कि स्थानीय निकाय प्रारूप प्रभाग रचना पर आपत्ति और सुझाव प्राप्त कर रहा है। यहां तक कि इन आपत्तियों और सुझावों पर कब तक सुनवाई होगी, इसे लेकर अनिश्चतता बनी हुई है।

राज्य सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिन लोगों की ओर से आपत्ति और सुझाव दर्ज किए गए उन्हें सुनवाई कब होगी, इसे लेकर फोन पर सूचना दी जाएगी। ऐसे में प्रभागों की सीमा को लेकर ही प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है। बहरहाल, चुनाव आयुक्त के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बूथ पर 800 से 900 वोटर्स ही सूचीबद्ध हो सकेंगे।

38 चुनाव अधिकारी भी करने हैं नियुक्त

राज्य चुनाव आयुक्त की ओर से जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के अनुसार 4 वार्ड के प्रत्येक एक प्रभाग के लिए एक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। इसी तरह से यदि किसी प्रभाग में 3 वार्ड हों तो वहां भी एक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति होगी। इन निर्देशों के अनुसार नागपुर मनपा आयुक्त को अब 38 चुनाव अधिकारी भी नियुक्त करने होंगे। जानकारों की मानें तो महानगर पालिका में अब चुनाव अधिकारी के रूप में 38 अधिकारियों को खोजना किसी चुनौती से कम नहीं है किंतु चुनाव आयुक्त की ओर से दिए निर्देशों के कारण अब यह प्रक्रिया पूरी करनी है।

अब तक 32 आपत्तियां हुई हैं दर्ज

नगर विकास विभाग की ओर से घोषित प्रारूप प्रभाग रचना पर 9 सितंबर तक आपत्ति और सुझाव दर्ज किया जाना है। इसके लिए अब केवल 8 दिन का समय शेष बचा हुआ है। शुरुआती दौर में आपत्तियों की गति भले ही धीमी रही हो किंतु सोमवार तक कुल 32 आपत्तियां दर्ज की गईं।

जानकारों की मानें तो यह आंकड़ा पहले के चुनावों की प्रक्रिया के दौरान दर्ज आपत्तियों से काफी कम है। यह वर्ष 2017 के चुनावों की कॉपी मात्र है। इसलिए पूरी प्रक्रिया को लेकर ही संदेह जताया जा रहा है। बहरहाल कुछ राजनीतिक दलों के साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की ओर से आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। सर्वाधिक आपत्तियां मनपा के केंद्रीय कार्यालय में दर्ज की गई हैं।

7 जोन में एक भी आपत्ति नहीं

आश्चर्यजनक यह कि अब तक लक्ष्मीनगर जोन, धरमपेठ जोन, धंतोली जोन, नेहरूनगर जोन, गांधीबाग जोन, आसीनगर जोन और मंगलवारी जोन में एक भी आपत्ति दर्ज नहीं की गई जबकि मनपा मुख्यालय छोड़कर केवल 3 जोन में आपत्तियां दर्ज की गई हैं। हनुमाननगर जोन में केवल 1 आपत्ति दर्ज की गई है जबकि सतरंजीपुरा जोन में 5 और लकड़गंज जोन में 3 आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट