देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर महापौर चुनाव: गडकरी-फडणवीस ने तय किए नाम, पर सीधे 2 फरवरी को खुलेगा 'राज'

Nagpur Mayor Election: नागपुर महापौर-उपमहापौर के नामों पर सस्पेंस बरकरार! 2 फरवरी को ही खुलेगा नामों का पिटारा। गडकरी और फडणवीस ने तय किए उम्मीदवार। पढ़ें रेस में कौन है आगे।

प्रिया जैस

Nagpur News: नागपुर महानगरपालिका के आम चुनाव में भारी बहुमतों से जीत के बावजूद महापौर, उपमहापौर और गट नेता के नामों को लेकर चल रहा सस्पेंस अभी भी बरकरार है। हालांकि इन नामों पर मंथन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक तो हुई किंतु महापौर, उपमहापौर और गट नेता के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों की मानें तो तीनों पदों के नाम लगभग तय हो चुके हैं। हालांकि बैठक में उपस्थित सिटी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा तो की गई किंतु अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लिया जाना है। माना जा रहा है कि इन पदों के लिए नामों पर दोनों नेताओं के बीच भी सहमति बन गई है।

अब केवल घोषणा करना बाकी है। महापौर और उपमहापौर के नाम अब सीधे 2 फरवरी को नामांकन पत्र भरने से पहले ही उजागर किए जाएंगे। बैठक में दोनों नेताओं के अलावा विधायक मोहन मते, विधायक प्रवीण दटके और भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी भी उपस्थित थे।

नेता से मिलने पहुंचे बाल्या बोरकर

सूत्रों की मानें तो महापौर पद दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में से ही किसी की झोली में जाएगा। बताया जाता है कि इसमें भी नीता ठाकरे, अश्विनी जिचकार, विशाखा मोहोड और शिवाणी दाणी के बीच रेस है। इसी तरह से सत्ता पक्ष नेता का पद पूर्व नागपुर या फिर उत्तर नागपुर को दिया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो मध्य नागपुर को स्थायी समिति का सभापति पद दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेताओं की बैठक भले ही शाम को हुई हो किंतु पदों के लिए कुछ वरिष्ठ पार्षदों ने फिल्डिंग लगाना शुरू कर दिया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वरिष्ठ पार्षद बाल्या बोरकर दोपहर को ही केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलने पहुंच गए थे।

नागपुर विकास आघाड़ी का पंजीयन टला

जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को महापौर-उपमहापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है। हालांकि इसके पूर्व ही भाजपा प्रणित नागपुर विकास आघाड़ी का विभागीय आयुक्त कार्यालय में पंजीयन होने की संभावना जताई जा रही थी किंतु एक ओर पदों को लेकर नामों की सहमति के लिए बैठक देर से होना और दूसरी ओर विभागीय आयुक्त के अध्ययन दौरे पर चले जाने से फिलहाल नागपुर विकास आघाड़ी का पंजीयन टल गया है।

प्रशासन का मानना है कि महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पंजीयन करना अनिवार्य नहीं है जिससे भाजपा किसी भी समय पंजीयन कर सकती है।

आज भाजपा पार्षदों की रजवाड़ा पैलेस में बैठक

शुक्रवार की देर शाम प्रमुख नेताओं की बैठक के बाद अब शनिवार की सुबह गांधीसागर तालाब के पास स्थित रजवाड़ा पैलेस में भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक होने जा रही है जिसमें नये पार्षदों का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मार्गदर्शन करेंगे। शहर विकास के लिए पार्षदों के योगदान को लेकर इस बैठक में गुरु मंत्र दिया जाएगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें