नागपुर पीएसआई सस्पेंड (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

नागपुर पुलिस में मचा हड़कंप, जरीपटका लॉकअप में युवक की फांसी के बाद PSI समेत 4 सस्पेंड!

Nagpur Lockup Suicide Case: जरीपटका थाने के लॉकअप में आरोपी की आत्महत्या के बाद PSI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंगल ने की बड़ी कार्रवाई। जानें पूरा मामला।

प्रिया जैस

PSI Nitin Atram Suspended: अपहरण और पोक्सो के आरोप में जरीपटका थाने के लॉकअप में एक युवक ने चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में लापरवाही के आरोप में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) समेत 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंगल ने पुलिस उपायुक्त द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए निलंबन का आदेश दिया।

निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों में पीएसआई नितिन आत्राम, हेड कांस्टेबल अमोल खडसे, राहुल चव्हाण और प्रमोद दुधाकावले शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के हांडिया गांव निवासी नागेंद्रकुमार रामजी भाटिया (19) पर जरीपटका क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसके साथ यौन संबंध बनाने का आरोप था।

पीड़िता के परिवार की शिकायत के बाद जरीपटका पुलिस ने प्रयागराज पुलिस की मदद से उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। बुधवार को कोर्ट ने उसे 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। देर रात ही नागेंद्र ने लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान निलंबित किए गए अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी में लापरवाही के चलते चारों को निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक ने गुरुवार को तड़के लॉकअप में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

पिता चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे थे कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उसके साथ पुलिस हिरासत के दौरान कुछ गलत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के परिजनों ने 2 दिन पहले उन्हें फोन किया था।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें