Nagpur Murder Case:नागपुर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: रंजिश में पड़ोसी की हत्या, दो बेटे घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Murder Case: नागपुर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी की हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आंचल लोखंडे

Imamwada Crime News: आपसी रंजिश के चलते इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों ने अपने पड़ोसी परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान कापला बस्ती निवासी मंगल भागिया कोरी (56) के रूप में हुई है। घायलों में उनके बेटे अमन और शुभम शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रोहन कमलाकर चावरिया (32), रोहित कमलाकर चावरिया (34) और कुंदन देवीदास चव्हाण (45) शामिल हैं।

मंगल कोरी और चावरिया बंधु एक ही इलाके में रहते थे। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके चलते आपसी रंजिश चल रही थी। शनिवार रात चावरिया बंधुओं ने कुंदन के साथ शराब पी और बाद में मंगल के घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौच करने लगे। मंगल, अमन और शुभम जब इसका विरोध करने बाहर आए, तो विवाद बढ़ गया।

लकड़ी की बल्ली से मंगल के सिर पर वार

इसी दौरान कुंदन ने मंगल को थप्पड़ मार दिया। पिता पर हाथ उठते देख शुभम ने कुंदन को थप्पड़ जड़ दिया। अमन बीच-बचाव करने आगे आया, तभी रोहित ने सड़क से पत्थर उठाकर अमन के सिर पर मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद रोहन ने पास पड़ी लकड़ी की बल्ली से मंगल के सिर पर वार कर दिया। शुभम बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन रोहन लगातार हमला करता रहा।

स्थानीय नागरिकों के जमा होते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगल और अमन को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंगल को मृत घोषित कर दिया। अमन का इलाज जारी है। शुभम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

चावरिया बंधुओं को लेकर दहशत फैली

रविवार तड़के क्राइम ब्रांच और इमामवाड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि मंगल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है और चावरिया बंधुओं को लेकर दहशत फैली हुई है। आरोपियों के खिलाफ लगभग 10 वर्ष पूर्व भी मारपीट के मामले दर्ज रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से वे मंगल को सबक सिखाने की धमकियां दे रहे थे।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत